‘सरकार जनता के प्रति कर्तव्य पालन में विफल’, प्रीमियम पेट्रोल के दाम बढ़ने पर भड़के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ‘सरकार जनता के प्रति कर्तव्य पालन में विफल’, प्रीमियम पेट्रोल के दाम बढ़ने पर भड़के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी बिहार में रामनवमी मेला और अन्य धार्मिक आयोजनों के लिए 1.63 करोड़ जारी, विजय सिन्हा बोले- आस्था और परंपरा में नहीं होगी कोई कमी बिहार में रामनवमी मेला और अन्य धार्मिक आयोजनों के लिए 1.63 करोड़ जारी, विजय सिन्हा बोले- आस्था और परंपरा में नहीं होगी कोई कमी झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से विवाहिता की मौत, पेट दबाकर जबरन करा रहा था डिलीवरी, आरोपी फरार Bihar Weather News: बिहार में बदला मौसम का मिजाज, बगहा, मुजफ्फरपुर और वैशाली समेत कई जिलों में बारिश, आसमान से गिरे ओले Bihar Weather News: बिहार में बदला मौसम का मिजाज, बगहा, मुजफ्फरपुर और वैशाली समेत कई जिलों में बारिश, आसमान से गिरे ओले UDGAM Portal: कहीं आपके नाम पर भी तो जमा नहीं हैं अनक्लेम्ड अमाउंट? मिनटों में ऐसे करें चेक बिहार में आर्थिक अपराधों पर EOU का कड़ा रुख, परीक्षा से लेकर खनन और बैंक घोटाले तक हुई सख्त कार्रवाई बिहार में आर्थिक अपराधों पर EOU का कड़ा रुख, परीक्षा से लेकर खनन और बैंक घोटाले तक हुई सख्त कार्रवाई
24-May-2025 03:03 PM
By FIRST BIHAR
Mansoon 2025: भारत में मॉनसून ने इस साल तय समय से पहले दस्तक दे दी है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने शनिवार, 24 मई 2025 को आधिकारिक रूप से घोषणा की कि दक्षिण-पश्चिम मॉनसून केरल पहुंच चुका है, जबकि इसकी सामान्य तिथि 1 जून होती है।
IMD ने अपने बयान में कहा कि, "दक्षिण-पश्चिम मॉनसून ने 24 मई 2025 को केरल में प्रवेश कर लिया है। यह सामान्य तिथि से आठ दिन पहले की शुरुआत है। वर्ष 2009 में 23 मई को मॉनसून आया था। उसके बाद यह पहली बार है जब मॉनसून इतनी जल्दी पहुंचा है।"
पिछले वर्ष, 2024 में मॉनसून ने 30 मई को केरल में दस्तक दी थी। मौसम विभाग ने पहले ही इस साल मॉनसून के जल्दी आने की संभावना जताई थी। IMD के अनुसार, केरल और आसपास के क्षेत्रों में अगले दो दिनों में मॉनसून के प्रभाव में वृद्धि होगी और अगले सात दिनों तक भारी बारिश की संभावना है।
हालांकि विशेषज्ञों का कहना है कि केरल में मॉनसून का जल्दी पहुंचना यह संकेत नहीं देता कि यह देश के अन्य हिस्सों में भी समय से पहले पहुंचेगा। प्रत्येक क्षेत्र में मॉनसून की प्रगति स्थानीय मौसमी परिस्थितियों पर निर्भर करती है।
बता दें कि मानसून अमूमन 1 जून को केरल में दस्तक देने के बाद धीरे-धीरे पूरे देश में फैलता है और 8 जुलाई तक अधिकांश राज्यों को कवर कर लेता है। इसके बाद यह 17 सितंबर के आसपास राजस्थान के रास्ते वापसी शुरू करता है और 15 अक्टूबर तक समाप्त हो जाता है।