ब्रेकिंग न्यूज़

‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई बिहार में रामनवमी पर दरिंदगी: 5 साल की मासूम से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार तेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीर पटना में बड़े ड्रग्स रैकेट का खुलासा: 25 करोड़ की स्मैक के साथ दो स्मगलर अरेस्ट, सूखे नशे के कारोबार में पुलिस के दो जवान भी शामिल पटना में बड़े ड्रग्स रैकेट का खुलासा: 25 करोड़ की स्मैक के साथ दो स्मगलर अरेस्ट, सूखे नशे के कारोबार में पुलिस के दो जवान भी शामिल प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या, गंडक नदी से बरामद हुआ शव; पुलिस ने किया कांड का खुलासा पर्यटकों की पहली पसंद बने बिहार के ये वाटरफॉल्स, पहाड़ और झरनों का संगम बने आकर्षण का केंद्र पर्यटकों की पहली पसंद बने बिहार के ये वाटरफॉल्स, पहाड़ और झरनों का संगम बने आकर्षण का केंद्र

Home / india / Mirzapur Train Accident: कार्तिक पूर्णिमा पर बड़ा हादसा, ट्रेन की चपेट में आने...

Mirzapur Train Accident: कार्तिक पूर्णिमा पर बड़ा हादसा, ट्रेन की चपेट में आने से आधा दर्जन श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत

Mirzapur Train Accident: कार्तिक पूर्णिमा के दिन मिर्जापुर के चुनार रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा हुआ। कालका मेल ट्रेन की चपेट में आने से छह महिला श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत हो गई। सभी महिलाएं गंगा स्नान के लिए जा रही थीं।

05-Nov-2025 01:22 PM

By FIRST BIHAR

Mirzapur Train Accident: कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में मंगलवार सुबह एक बड़ा रेल हादसा हो गया। चुनार रेलवे स्टेशन पर हावड़ा–कालका मेल की चपेट में आने से छह महिला श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी मच गई।


घटना सुबह करीब सवा नौ बजे हुई। जानकारी के मुताबिक, सभी श्रद्धालु प्रयागराज–चोपन पैसेंजर ट्रेन से चुनार स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर चार पर उतरे थे और प्लेटफार्म नंबर तीन की ओर जाने के लिए रेलवे ट्रैक पार कर रहे थे। इस दौरान पीडीडीयू नगर जंक्शन से मिर्जापुर की दिशा में आ रही तेज रफ्तार कालका मेल की चपेट में आकर सभी श्रद्धालु कटकर मौके पर ही मारे गए।


हादसे में मारे गए श्रद्धालुओं की पहचान सविता (28 वर्ष) पत्नी राजकुमार, निवासी कमरिया गांव, थाना राजगढ़, मिर्जापुर, साधना (16 वर्ष) पुत्री विजय शंकर, शिवकुमारी (12 वर्ष) पुत्री विजय शंकर,  अंजू (20 वर्ष) पुत्री श्याम प्रसाद, सुशीला देवी (60 वर्ष) पत्नी स्वर्गीय मेवालाल, निवासी पडरी, मिर्जापुर और कलावती देवी (21 वर्ष) पत्नी जनार्दन, निवासी बसवा गांव, थाना करमा, सोनभद्र के रूप में हुई है।


सूत्रों के अनुसार, सभी महिलाएं और लड़कियां गंगा स्नान करने चुनार घाट जा रही थीं। फुटओवर ब्रिज की बजाय उन्होंने ट्रैक पार करने की कोशिश की, इसी दौरान यह हादसा हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही जीआरपी चुनार और आरपीएफ के जवान मौके पर पहुंचे और रेलवे ट्रैक पर बिखरे शवों के टुकड़ों को इकट्ठा कर शिनाख्त की। 


एसडीएम चुनार सहित कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था और स्टेशन पर पैदल यात्रियों की आवाजाही की समीक्षा शुरू कर दी है।