ब्रेकिंग न्यूज़

हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा ‎उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत

Home / india / मानसून ने केरल में दी दस्तक, जानिए.. बिहार-झारखंड में कब बरसेंगे बदरा

मानसून ने केरल में दी दस्तक, जानिए.. बिहार-झारखंड में कब बरसेंगे बदरा

08-Jun-2023 03:44 PM

By First Bihar

DESK: भीषण गर्म की मार झेल रहे बिहार और झारखंड के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। मॉनसून ने केरल में दस्तक दे दी है और जल्द ही दक्षिण भारत के अन्य राज्यों में भी इसका असर दिखने लगेगा। आमतौर पर एक जून से ही मानसून की शुरुआत हो जाती है लेकिन इस बार मानसूम एक सप्ताह की देरी से आया है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक बिपरजॉय चक्रवात के कारण पहले सप्ताह में मानसून कमजोर रहेगा।


मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटों में मॉनसून पूरे केरल में सक्रिय हो जाएगा और अगले 48 घंटों के भीतर तमिलनाडु, कर्नाटक, पूर्वोत्तर भारत और दक्षिण पश्चिम में इसका असर दिखने लगेगा। इसके बाद मानसून मध्य भारत होते हुए धीरे धीरे उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, राजस्थान, दिल्ली, पंजाब और हरियाणा जैसे राज्यों तक पहुंच जाएगा। मानसून की रफ्तार शुरुआत के एक सप्ताह तक धीमी रहेगी लेकिन इसके बाद यह रफ्तार पकड़ लेगा हालांकि इस देरी का खेती और फसल पर कोई असर नहीं पड़ेगा।


बता दें कि अमूमन मानसून 1 जून तक केरल में दस्तक दे देता है और अगले पंद्रह दिनों में पूरी तरह से सक्रिय हो जाता है लेकिन इस बार मानसून की दस्तक एक सप्ताह देरी से हुई है। मौसम विभाग ने शुरुआत में मानसून के 4 जून तक केरल में दस्तक देने की बात कही थी लेकिन बाद में इसे बदलकर 7 जून कर दिया था और आखिरकार 8 जून को मानसून ने दस्तक दे दी। मानसून के आने के बाद संभावना जताई जा रही है कि भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिलेगी। मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि बारिश का औसत सभी क्षेत्रों में सामान्य रहेगा।