कोल्हापुर में श्री विद्या कोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ, स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने देश की प्रगति और सनातन धर्म के लिए दिया संदेश कोल्हापुर में श्री विद्या कोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ, स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने देश की प्रगति और सनातन धर्म के लिए दिया संदेश Bihar Crime: मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, दबंगों ने घर पर चढ़कर की फायरिंग, वीडियो वायरल प्रीमियम पेट्रोल के बाद इंडस्ट्रियल डीजल भी हुआ महंगा, IOC ने बढ़ा दिया इतना रेट; आम लोगों पर क्या होगा असर? प्रीमियम पेट्रोल के बाद इंडस्ट्रियल डीजल भी हुआ महंगा, IOC ने बढ़ा दिया इतना रेट; आम लोगों पर क्या होगा असर? Bihar Mausam Update: बिहार के इन 15 जिलों में बारिश का अलर्ट..तेज हवा भी चलेगी, आपदा प्रबंधन विभाग ने 21 मार्च तक के लिए जारी किया चेतावनी बिहार में ऑर्केस्ट्रा के नाम पर चल रहा मानव तस्करी का खेल, 9 नाबालिग समेत 10 लड़कियों का रेस्क्यू बिहार में ऑर्केस्ट्रा के नाम पर चल रहा मानव तस्करी का खेल, 9 नाबालिग समेत 10 लड़कियों का रेस्क्यू BPL solar panel : बिहार में बीपीएल परिवारों के लिए बड़ी राहत! घर की छत पर अब फ्री सोलर पैनल, जानें इसके लिए कब तक कर सकते हैं अप्लाई? इस साल अगर आपका भी है टॉपरों की लिस्ट में नाम, तो हो जाएंगे मालामाल: BSEB ने प्राइज मनी में किया बदलाव, जानिए अब कितनी मिलेगी राशि
27-Jul-2025 11:55 AM
By FIRST BIHAR
Mansa Devi Temple Stampede: उत्तराखंड के हरिद्वार से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। रविवार सुबह मनसा देवी मंदिर में भारी भीड़ के चलते भगदड़ मच गई, जिसमें 6 श्रद्धालुओं की मौत हो गई और 15 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।
जानकारी के अनुसार, हादसा मंदिर के सीढ़ियों वाले मार्ग पर हुआ। सावन महीने के चलते मंदिर में भारी भीड़ उमड़ी थी। श्रद्धालु जल चढ़ाने के लिए मंदिर की ओर बढ़ रहे थे। इसी दौरान कुछ लोग बिजली की तार का सहारा लेकर ऊपर चढ़ने लगे, तभी अचानक अफवाह फैल गई कि तार में करंट है। इससे वहां अफरा-तफरी मच गई और भगदड़ की स्थिति बन गई। फिलहाल मंदिर मार्ग को नियंत्रित किया जा रहा है और पुलिस-प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।
तेज बारिश और फिसलन ने हालात को और बिगाड़ दिया। संकरी और ऊंची चढ़ाई वाले रास्ते पर श्रद्धालु फिसलने लगे और एक-दूसरे पर गिरने लगे। देखते ही देखते स्थिति बेकाबू हो गई। प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे है और राहत-बचाव कार्यों का जायजा लिया है। अधिकारियों ने बताया कि अत्यधिक भीड़ के कारण भगदड़ की स्थिति बनी। डीएम मयूर दीक्षित ने भी हादसे की पुष्टि की और बताया कि अफवाह के कारण भगदड़ मची।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घटना पर गहरा शोक जताया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि हरिद्वार स्थित मनसा देवी मंदिर मार्ग में भगदड़ मचने का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ है। स्थानीय पुलिस तथा अन्य बचाव दल मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्यों में जुटे हुए हैं। इस संबंध में निरंतर स्थानीय प्रशासन के संपर्क में हूं और स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। माता रानी से सभी श्रद्धालुओं के सकुशल होने की प्रार्थना करता हूं।