‘सरकार जनता के प्रति कर्तव्य पालन में विफल’, प्रीमियम पेट्रोल के दाम बढ़ने पर भड़के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ‘सरकार जनता के प्रति कर्तव्य पालन में विफल’, प्रीमियम पेट्रोल के दाम बढ़ने पर भड़के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी बिहार में रामनवमी मेला और अन्य धार्मिक आयोजनों के लिए 1.63 करोड़ जारी, विजय सिन्हा बोले- आस्था और परंपरा में नहीं होगी कोई कमी बिहार में रामनवमी मेला और अन्य धार्मिक आयोजनों के लिए 1.63 करोड़ जारी, विजय सिन्हा बोले- आस्था और परंपरा में नहीं होगी कोई कमी झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से विवाहिता की मौत, पेट दबाकर जबरन करा रहा था डिलीवरी, आरोपी फरार Bihar Weather News: बिहार में बदला मौसम का मिजाज, बगहा, मुजफ्फरपुर और वैशाली समेत कई जिलों में बारिश, आसमान से गिरे ओले Bihar Weather News: बिहार में बदला मौसम का मिजाज, बगहा, मुजफ्फरपुर और वैशाली समेत कई जिलों में बारिश, आसमान से गिरे ओले UDGAM Portal: कहीं आपके नाम पर भी तो जमा नहीं हैं अनक्लेम्ड अमाउंट? मिनटों में ऐसे करें चेक बिहार में आर्थिक अपराधों पर EOU का कड़ा रुख, परीक्षा से लेकर खनन और बैंक घोटाले तक हुई सख्त कार्रवाई बिहार में आर्थिक अपराधों पर EOU का कड़ा रुख, परीक्षा से लेकर खनन और बैंक घोटाले तक हुई सख्त कार्रवाई
08-Jun-2025 09:50 AM
By FIRST BIHAR
Manipur Internet ban: मणिपुर में एक बार फिर हालात तनावपूर्ण होते जा रहे हैं। खबर है कि मैतेई नेताओं की गिरफ्तारी के बाद राज्य के कई इलाकों में विरोध प्रदर्शन भड़क उठे। इन प्रदर्शनों के चलते इंफाल वेस्ट, इंफाल ईस्ट, थौबल, काकचिंग और विष्णुपुर जिलों में कानून-व्यवस्था को बनाए रखने के लिए राज्य सरकार ने कड़े कदम उठाए हैं।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मणिपुर सरकार ने इन पांच जिलों में मोबाइल इंटरनेट, सोशल मीडिया ऐप, वीपीएन और डोंगल सेवाओं पर अगले पांच दिनों तक रोक लगा दी है। यह रोक 11:45 बजे रात से प्रभावी कर दी गई है। साथ ही, इन जिलों में भीड़ जुटाने पर भी प्रतिबंध लगाया गया है।
राज्य सरकार ने यह फैसला अफवाहों और भड़काऊ सूचनाओं के प्रसार को रोकने के लिए लिया है। अधिकारियों को आशंका है कि कुछ असामाजिक तत्व सोशल मीडिया का दुरुपयोग कर सकते हैं। वे आपत्तिजनक तस्वीरें, भाषण और वीडियो साझा कर राज्य में सांप्रदायिक तनाव को और भड़का सकते हैं, जिससे जान-माल को खतरा हो सकता है।
मणिपुर गृह विभाग के आयुक्त-सह-सचिव एन अशोक कुमार ने एक बयान में कहा, मौजूदा कानून-व्यवस्था की नाजुक स्थिति को देखते हुए सोशल मीडिया के ज़रिए गलत सूचनाओं के प्रसार की पूरी संभावना है। इससे राज्य में हालात और बिगड़ सकते हैं।
एक रिपोर्ट के अनुसार, टेंगोल की रिहाई की मांग को लेकर प्रदर्शनकारियों ने क्वाकेथेल और उरीपोक क्षेत्रों में सड़क पर टायर और पुराने फर्नीचर जलाकर प्रदर्शन किया। बताया जा रहा है कि मैतेई नेताओं की गिरफ्तारी राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की टीम ने दोपहर करीब 2:30 बजे की थी, हालांकि अब तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।