मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी Indian Railways : रेलवे में अब कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं! इस वजह से समय से पहले 6 अफसर को कर दिया रिटायर; पढ़िए पूरी खबर बाइक और ट्रक में जोरदार टक्कर: मेला से लौट रहे तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत, इलाके में कोहराम Bihar Road : बिहार के इस इलाके के लोगों की बदलेगी किस्मत, देवघर जाना हुआ आसान; यात्री और व्यापारियों के लिए बड़ी राहत! क्या आपका भी इस बैंक में है खाता? तो कर लें यह काम, नहीं तो बंद हो जाएगा अकाउंट खुले में मांस-मछली कारोबार बैन: निगम ने चलाया सख्त अभियान, 686 दुकानों पर रोक, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई Bihar News: 'अगला CM अगर नीतीश कुमार के रास्तों पर नहीं चले तो टिक नहीं पाएगा...', मांझी ने अपना अनुभव साफ-साफ बता दिया Bihar News: बिहार प्रशासनिक सेवा के 1634 अफसरों में नंबर-1 पर कौन ? नीतीश सरकार ने अधिकारियों की सिविल लिस्ट का किया प्रकाशन... Bihar DCECE 2026 : बिहार के स्टूडेंट के लिए खुशखबरी , डिप्लोमा और पैरामेडिकल समेत इन कोर्स में एडमिशन का सुनहरा मौका; आवेदन शुरू – जल्दी करें अप्लाई
30-Sep-2025 07:15 PM
By First Bihar
DESK: बिल्ली पालने का शौक रखने वालों के लिए यह खबर बिहार के पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश से आ रही है। यहां यूपी की राजधानी लखनऊ में नगर निगम ने पालतू बिल्लियों के पालने पर बड़ा फैसला लिया है। लखनऊ नगर निगम ने बिल्ली पालने के लिए लाइसेंस अनिवार्य कर दिया है। जिन लोगों के घरों में पहले से बिल्लियां हैं, उन्हें भी हर साल रजिस्ट्रेशन कराना होगा। बिना लाइसेंस बिल्ली पालने पर 1000 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा।
लखनऊ नगर निगम ने आदेश जारी कर 27 सितंबर, शनिवार से लाइसेंस प्रक्रिया शुरू कर दी है। लाइसेंस की अवधि एक साल की होगी और इसका शुल्क 500 रुपये निर्धारित किया गया है। नगर निगम के पशु कल्याण अधिकारी, डॉक्टर अभिनव वर्मा ने बताया कि सभी पालतू बिल्लियों के लिए यह नियम अनिवार्य है।
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार, दुनिया में हर नौ मिनट में कहीं न कहीं कोई व्यक्ति रेबीज से मर जाता है। यह बीमारी जंगली जानवरों, कुत्तों और बिल्लियों के काटने या खरोंचने से फैलती है। यदि एंटी-रेबीज टीके और सीरम का पूरा डोज समय पर लिया जाए, तो इससे बचाव संभव है।
रेबीज के 99% मामले कुत्तों और बिल्लियों के काटने या खरोंचने से होते हैं। यह विषाणु इंसान के केंद्रीय तंत्रिका तंत्र को संक्रमित कर उसे नियंत्रित कर लेता है, जिससे पीड़ित कुत्ते या बिल्ली की तरह व्यवहार करने लगता है और यह बीमारी 100% घातक साबित हो सकती है। इस नियम का उद्धेश्य न केवल पालतू बिल्लियों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को सुनिश्चित करना है, बल्कि रेबीज जैसी घातक बीमारियों से लोगों को भी सुरक्षित रखना है।