बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में खाद की कालाबाजारी पर सरकार सख्त, 449 उर्वरक लाइसेंस रद्द; 115 लोगों के खिलाफ केस दर्ज बिहार में खाद की कालाबाजारी पर सरकार सख्त, 449 उर्वरक लाइसेंस रद्द; 115 लोगों के खिलाफ केस दर्ज Bihar News: बालू के खेल में शामिल खनन निरीक्षक गिरफ्तार, DM को भी कर रहा था गुमराह Bihar News: बालू के खेल में शामिल खनन निरीक्षक गिरफ्तार, DM को भी कर रहा था गुमराह Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर बनेगी नई पॉलिसी, शिक्षा विभाग ने कमेटी गठित की Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर बनेगी नई पॉलिसी, शिक्षा विभाग ने कमेटी गठित की बिहार में दिनदहाड़े लूट की वारदात से हड़कंप, CSP संचालक को गोली मारकर 5 लाख लेकर फरार हुए बदमाश बिहार में दिनदहाड़े लूट की वारदात से हड़कंप, CSP संचालक को गोली मारकर 5 लाख लेकर फरार हुए बदमाश
29-Apr-2025 10:14 AM
By First Bihar
Kota Suicide: राजस्थान के कोटा शहर में पढ़ाई कर रहे छात्रों का सुसाइड की घटना रुकने का नाम नहीं ले रहा है। आएदिन कोटा में छात्र आत्महत्या कर रहे है जो काफी गहनता वाला विषय है। अब जवाहर नगर थाना अंतर्गत इलाके में सोमवार देर रात नीट परीक्षा की तैयारी कर रहे एक और छात्र ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।
मृतक की पहचान नाम तमीम इकबाल के रूप में की गई है, जो बिहार के कटिहार का रहने वाला था। वह में कोटा में रहकर नीट की तैयारी कर रहा था। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और छात्र के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है। वहीं, छात्र के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।
जानकारी के मुताबिक, मृतक छात्र तमीम 11वीं क्लास की पढ़ाई कर रहा था। इसके साथ ही वह नीट की भी तैयारी कर रहा था। पुलिस का कहना है कि फिलहाल छात्र के कमरे से कोई नोट बरामद नहीं हुआ है। छात्र के परिजनों और दोस्तों से भी उसकी गतिविधि के बारे में जानकारी ली जा रही है।
कोटा में इंजीनियरिंग और मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों को मानसिक तनाव से उबारने के लिए जिला प्रशासन भी अपने स्तर पर सकारात्मक कदम उठा रहा है। इसके बाद भी सुसाइड की घटनाएं रुक नहीं रही हैं। साल 2025 में जनवरी से अब तक कोटा में 14 छात्रों ने सुसाइड किया है। चिंताजनक बात यह रही कि अप्रैल माह के अंतिम दिनों में ही तीन छात्रों ने सुसाइड कर लिया है। यह एक गंभीर समस्या बन गया है, जिसे रोकने के लिए कोई ठोस वजह नहीं मिल पा रही है।