बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में खाद की कालाबाजारी पर सरकार सख्त, 449 उर्वरक लाइसेंस रद्द; 115 लोगों के खिलाफ केस दर्ज बिहार में खाद की कालाबाजारी पर सरकार सख्त, 449 उर्वरक लाइसेंस रद्द; 115 लोगों के खिलाफ केस दर्ज Bihar News: बालू के खेल में शामिल खनन निरीक्षक गिरफ्तार, DM को भी कर रहा था गुमराह Bihar News: बालू के खेल में शामिल खनन निरीक्षक गिरफ्तार, DM को भी कर रहा था गुमराह Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर बनेगी नई पॉलिसी, शिक्षा विभाग ने कमेटी गठित की Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर बनेगी नई पॉलिसी, शिक्षा विभाग ने कमेटी गठित की बिहार में दिनदहाड़े लूट की वारदात से हड़कंप, CSP संचालक को गोली मारकर 5 लाख लेकर फरार हुए बदमाश बिहार में दिनदहाड़े लूट की वारदात से हड़कंप, CSP संचालक को गोली मारकर 5 लाख लेकर फरार हुए बदमाश
30-Apr-2025 08:44 AM
By KHUSHBOO GUPTA
Kolkata Fire: कोलकाता के बड़ा बाजार इलाके के ऋतुराज होटल में मंगलवार की रात भीषण आग लग गई। इस हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई है। हादसा बुधवार रात सवा आठ बजे कोलकाता के व्यस्ततम इलाकों में से एक मछुआ फल पट्टी के एक रेस्टोरेंट में हुआ।
आग लगते ही रेस्टोरेंट के अंदर अफरा-तफरी मच गई। फौरन फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई लेकिन संकरा रास्ता होने की वजह से फायर ब्रिगेड की टीम को काफी मशक्कत करनी पड़ी। आग लगने की घटना में जिन 14 लोगों की मौत हुई है उनमें 11 पुरुष, 1 महिला, 1 बच्चा और एक बच्ची शामिल है। हादसे के वक्त धुएं की वजह से कई लोग अंदर ही फंस गए और कुछ लोग जान बचाने के लिए ऊपर की मंजिल की तरफ भागे लेकिन ऊपर से भी निकलने में काफी परेशानी हुई।
रेस्टोरेंट के एक कर्मचारी ने तो जान बचाने के लिए ऊपर से छलांग दी जिससे उसकी मौत हो गई। फायर ब्रिगेड की टीम को दीवार तोड़कर अंदर घुसना पड़ा। हादसे में 14 लोगों के शव बरामद हुए हैं जबकि करीब पचास लोगों को रेस्क्यू किया गया है। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। फायर ब्रिगेड की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया है।