मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी Indian Railways : रेलवे में अब कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं! इस वजह से समय से पहले 6 अफसर को कर दिया रिटायर; पढ़िए पूरी खबर बाइक और ट्रक में जोरदार टक्कर: मेला से लौट रहे तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत, इलाके में कोहराम Bihar Road : बिहार के इस इलाके के लोगों की बदलेगी किस्मत, देवघर जाना हुआ आसान; यात्री और व्यापारियों के लिए बड़ी राहत! क्या आपका भी इस बैंक में है खाता? तो कर लें यह काम, नहीं तो बंद हो जाएगा अकाउंट खुले में मांस-मछली कारोबार बैन: निगम ने चलाया सख्त अभियान, 686 दुकानों पर रोक, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई Bihar News: 'अगला CM अगर नीतीश कुमार के रास्तों पर नहीं चले तो टिक नहीं पाएगा...', मांझी ने अपना अनुभव साफ-साफ बता दिया Bihar News: बिहार प्रशासनिक सेवा के 1634 अफसरों में नंबर-1 पर कौन ? नीतीश सरकार ने अधिकारियों की सिविल लिस्ट का किया प्रकाशन... Bihar DCECE 2026 : बिहार के स्टूडेंट के लिए खुशखबरी , डिप्लोमा और पैरामेडिकल समेत इन कोर्स में एडमिशन का सुनहरा मौका; आवेदन शुरू – जल्दी करें अप्लाई
20-Sep-2025 05:35 PM
By FIRST BIHAR
Viral Video: कर्नाटक से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक व्यक्ति अपनी बेहद असामान्य खान-पान की आदत को लेकर चर्चा में है। दावा किया जा रहा है कि यह शख्स पिछले तीन दशकों से चावल या रोटी जैसी सामान्य चीज़ों की बजाय इंजन ऑयल पीकर जीवित है।
यह व्यक्ति कर्नाटक के शिवमोग्गा जिले का रहने वाला है और स्थानीय लोग इसे प्यार से 'ऑयल कुमार' के नाम से जानते हैं। उसकी यह आदत हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक वायरल रील के जरिए सामने आई, जिसके बाद यह मामला सोशल मीडिया पर सुर्खियों में आ गया।
सोशल मीडिया पोस्ट्स में दावा किया गया है कि ऑयल कुमार हर दिन करीब 7 से 8 लीटर इंजन ऑयल का सेवन करता है, और इसके बावजूद उसे कभी किसी तरह की स्वास्थ्य समस्या नहीं हुई है। खास बात यह भी है कि वह इंजन ऑयल के साथ नियमित रूप से चाय भी पीता है हालांकि फर्स्ट बिहार-झारखंड वायरल वीडियो के सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।
वायरल वीडियो में दिखाया गया है कि जब स्थानीय लोग उसे भोजन देने की कोशिश करते हैं, तो वह उन्हें मना कर देता है और एक बोतल से इंजन ऑयल पीते हुए नजर आता है। पोस्ट के अनुसार, ऑयल कुमार का मानना है कि उसका यह असामान्य जीवन भगवान अयप्पा के आशीर्वाद का परिणाम है। वह कहता है कि बिना ईश्वरीय कृपा के इतने लंबे समय तक सिर्फ इंजन ऑयल पर जीवित रहना संभव नहीं है।
हालांकि, यह स्पष्ट करना जरूरी है कि इंजन ऑयल इंसानों के खाने या पीने के लिए नहीं बना होता। यह अत्यंत हानिकारक और विषैला हो सकता है। विशेषज्ञों के अनुसार, इंजन ऑयल का सेवन शरीर के भीतरी अंगों को गंभीर रूप से नुकसान पहुंचा सकता है और मृत्यु का कारण बन सकता है।