ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में खाद की कालाबाजारी पर सरकार सख्त, 449 उर्वरक लाइसेंस रद्द; 115 लोगों के खिलाफ केस दर्ज बिहार में खाद की कालाबाजारी पर सरकार सख्त, 449 उर्वरक लाइसेंस रद्द; 115 लोगों के खिलाफ केस दर्ज Bihar News: बालू के खेल में शामिल खनन निरीक्षक गिरफ्तार, DM को भी कर रहा था गुमराह Bihar News: बालू के खेल में शामिल खनन निरीक्षक गिरफ्तार, DM को भी कर रहा था गुमराह Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर बनेगी नई पॉलिसी, शिक्षा विभाग ने कमेटी गठित की Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर बनेगी नई पॉलिसी, शिक्षा विभाग ने कमेटी गठित की बिहार में दिनदहाड़े लूट की वारदात से हड़कंप, CSP संचालक को गोली मारकर 5 लाख लेकर फरार हुए बदमाश बिहार में दिनदहाड़े लूट की वारदात से हड़कंप, CSP संचालक को गोली मारकर 5 लाख लेकर फरार हुए बदमाश

Home / india / Kanwar Yatra: AI टेक्नोलॉजी से लैस होगी कांवड़ यात्रा, हर श्रद्धालु पर रहेगी...

Kanwar Yatra: AI टेक्नोलॉजी से लैस होगी कांवड़ यात्रा, हर श्रद्धालु पर रहेगी नजर

Kanwar Yatra: महाकुंभ जैसी होगी सुरक्षा अब कांवड़ यात्रा में भी! हाईटेक तकनीक के साथ निगरानी का प्लान तैयार किया जा रहा है।

09-Jun-2025 09:15 AM

By First Bihar

Kanwar Yatra: इस बार कांवड़ यात्रा की सुरक्षा और निगरानी की व्यवस्था को महाकुंभ के स्तर पर लाया जा रहा है।उत्तर प्रदेश में  हाईटेक तकनीक की मदद से श्रद्धालुओं की गतिविधियों और भीड़ पर बारीकी से नजर रखने की योजना बनाई गई है। प्रयागराज महाकुंभ में इस्तेमाल की गई जिस एआई और फेसियल रिकग्निशन तकनीक से भीड़ को ट्रैक किया गया था, अब वही तकनीक कांवड़ यात्रा में भी लागू की जाएगी।


इस योजना के तहत एआई कैमरे श्रद्धालुओं की संख्या का वास्तविक समय में आकलन करेंगे, जिससे भीड़ के बढ़ते दबाव को तुरंत नियंत्रित किया जा सकेगा। आईआईटी कानपुर के विशेषज्ञों द्वारा तैयार किए गए एल्गोरिदम का इस्तेमाल करके यह सिस्टम यह गणना करेगा कि किसी विशेष क्षेत्र में कितने लोग मौजूद हैं। फेसियल रिकग्निशन तकनीक से किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधियों या अव्यवस्था पर तत्काल प्रतिक्रिया संभव होगी।


इधर , झारखंड के बाबा बैद्यनाथ धाम में भी सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है। यहां सीसीटीवी कैमरे, ड्रोन और विशेष सुरक्षा बलों की मदद से सावन के दौरान भारी भीड़ को नियंत्रित करने की तैयारी है। इस तकनीकी निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था से यह सुनिश्चित किया जाएगा कि श्रद्धालु बिना किसी असुविधा के अपनी आस्था की यात्रा पूरी कर सकें। कांवड़ यात्रा अब आधुनिक व्यवस्था और कड़ी निगरानी के तहत पहले से कहीं अधिक सुरक्षित होगी।