सहरसा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लग्जरी कार से भारी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद, 4 तस्कर गिरफ्तार नशे में धुत युवक ने की फायरिंग, महिला घायल, आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़ा आरा–बक्सर फोरलेन पर भीषण सड़क हादसा, तीन युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीर बिहार कांग्रेस विधायक दल के नेता पर आज फैसला संभव, पटना में अहम बैठक छपरा में फर्जी IAS बनकर DM से मिलने पहुंचा युवक गिरफ्तार, टाउन थाने में FIR दर्ज Bihar Crime News: बिहार में मोबाइल के लिए बड़े भाई ने ले ली छोटे भाई की जान, हत्या की वारदात से सनसनी Bihar Crime News: बिहार में मोबाइल के लिए बड़े भाई ने ले ली छोटे भाई की जान, हत्या की वारदात से सनसनी सीके अनिल ने अंचलाधिकारियों को मंत्री के सामने हड़काया, कहा..कल तक हड़ताल वापस लो, नहीं तो हो जाओगे डिसमिस रेलवे कर्मचारियों का 36 सूत्री मांगों को लेकर प्रदर्शन, मांगें नहीं मानने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी Bihar News: दर्दनाक सड़क हादसे में रिटायर्ड शिक्षक की मौत, बेटा गंभीर रूप से घायल; दो बाइक की हुई सीधी टक्कर
18-Oct-2025 09:26 PM
By First Bihar
RANCHI: बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन में लगी आग की लपटें झारखंड पहुंच गयी है. झारखंड मुक्ति मोर्चा ने तेजस्वी यादव और आरजेडी पर धोखा देने का आरोप लगाया है. पार्टी ने बिहार में 6 सीटों पर उम्मीदवार उतारने का ऐलान किया. इसके साथ ही ये चेतावनी दी है कि वह झारखंड में अपने गठबंधन की समीक्षा करेगी.
RJD ने धोखा दिया
झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने आज रांची में प्रेस कांफ्रेंस कर कहा कि बिहार में उनकी पार्टी के साथ धोखा हुआ है. झारखंड मुक्ति मोर्चा ने काफी पहले से ही राजद, कांग्रेस और वाम दलों से बात की थी कि उसे बिहार के चुनाव में महागठबंधन की ओऱ से सीट चाहिये. लेकिन कोई नोटिस नहीं लिया गया.
झामुमो के महासचिव ने कहा कि उनकी मुख्य शिकायत आरजेडी औऱ तेजस्वी यादव से है. क्योंकि आरजेडी ही बिहार में सबसे बड़ी पार्टी है. झारखंड मुक्ति मोर्चा ने झारखंड में हमेशा आरजेडी को सम्मान दिया. 2019 के विधानसभा चुनाव में आरजेडी से सिर्फ एक विधायक जीते लेकिन हेमंत सोरेन ने उन्हें भी 5 साल तक मंत्री बनाये रखा. 2024 के झारखंड विधानसभा चुनाव के बाद भी आरजेडी के विधायक को महत्वपूर्ण विभाग का मंत्री बनाया गया. लेकिन बिहार में इसकी कद्र नहीं की गयी.
झारखंड में गठबंधन की समीक्षा करेंगे
झामुमो के महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि बिहार में उनकी पार्टी को सिर्फ धोखा मिला है. लेकिन पार्टी इससे हताश नहीं है. पार्टी पूरी मजबूती के साथ बिहार में चुनाव लड़ेगी और चुनाव के बाद भी अपना आधार बढ़ायेगी. ताकि बिहार के लोग हेमंत सोरेन को अपना नेता मानें. सुप्रिया भट्टाचार्य ने कहा कि उनकी पार्टी झारखंड में भी अपने मौजूदा गठबंधन की समीक्षा करेगी.
क्या झारखंड की सत्ता से बाहर होगी आरजेडी?
सवाल ये उठ रहा है कि क्या झारखंड में आरजेडी सत्ता से बाहर होगी. झारखंड में आरजेडी के 4 विधायक हैं और उसके कोटे से संजय यादव राज्य सरकार में मंत्री हैं. हेमंत सोरेन को अपनी सरकार चलाने के लिए आरजेडी की मदद की जरूरत नहीं है. अब हेमंत सोरेन की पार्टी कह रही है कि वह गठबंधन की समीक्षा करेगी. ऐसे में ये चर्चा हो रही है कि आरजेडी को सत्ता से बाहर किया जा सकता है.
बिहार में 6 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान
झामुमो के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि उनकी पार्टी बिहार की 6 सीटों पर चुनाव लड़ेगी. इनमें चकाई, धमदाहा, कटोरिया, मनिहारी, जमुई औऱ पीरपैंती सीट शामिल है. झारखंड मुक्ति मोर्चा मजबूती से चुनाव लड़ेगी और प्रचार करने के लिए खुद हेमंत सोरेन बिहार जायेंगे.