मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी Indian Railways : रेलवे में अब कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं! इस वजह से समय से पहले 6 अफसर को कर दिया रिटायर; पढ़िए पूरी खबर बाइक और ट्रक में जोरदार टक्कर: मेला से लौट रहे तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत, इलाके में कोहराम Bihar Road : बिहार के इस इलाके के लोगों की बदलेगी किस्मत, देवघर जाना हुआ आसान; यात्री और व्यापारियों के लिए बड़ी राहत! क्या आपका भी इस बैंक में है खाता? तो कर लें यह काम, नहीं तो बंद हो जाएगा अकाउंट खुले में मांस-मछली कारोबार बैन: निगम ने चलाया सख्त अभियान, 686 दुकानों पर रोक, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई Bihar News: 'अगला CM अगर नीतीश कुमार के रास्तों पर नहीं चले तो टिक नहीं पाएगा...', मांझी ने अपना अनुभव साफ-साफ बता दिया Bihar News: बिहार प्रशासनिक सेवा के 1634 अफसरों में नंबर-1 पर कौन ? नीतीश सरकार ने अधिकारियों की सिविल लिस्ट का किया प्रकाशन... Bihar DCECE 2026 : बिहार के स्टूडेंट के लिए खुशखबरी , डिप्लोमा और पैरामेडिकल समेत इन कोर्स में एडमिशन का सुनहरा मौका; आवेदन शुरू – जल्दी करें अप्लाई
11-Sep-2025 04:49 PM
By SAURABH KUMAR
DESK: नेपाल के महेन्द्रनगर स्थित जलेश्वर जेल ब्रेक के बाद बड़ी खबर सामने आई है। फरार 576 कैदियों में से 10 कैदियों ने आत्मसमर्पण कर जेल में वापसी की है। जेल प्रशासन ने सभी फरार कैदियों को 24 घंटे के भीतर पेश होने का आदेश जारी किया था।
इस आदेश के बाद हत्या, अपहरण और मादक पदार्थों की तस्करी जैसे गंभीर मामलों में सजा काट रहे कई कैदी जेल लौट आए। सूत्रों के मुताबिक, 10 फरार कैदी भारतीय सुरक्षाबलों की गिरफ्त में आए हैं, जिनमें से दो भारतीय और आठ नेपाली नागरिक शामिल हैं। स्थानीय प्रशासन ने पुष्टि की है कि इन कैदियों को नेपाल लाने के लिए भारतीय अधिकारियों से लगातार संपर्क साधा जा रहा है।
आत्मसमर्पण करने वाले कैदी
हत्या के मामले में– चंद्रदीप यादव, पवन लामा, हरिदेव यादव, वृखेश मंडल और राहुल कुमार झा
मधेश आंदोलन (ड्यूटी पर हत्या) – सनत सिवाकोटी
अपहरण मामले में – राहुल सिंह और नारायण थापा
सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
जेल कार्यालय के कार्यवाहक प्रमुख रबिन ठाकुर ने बताया कि और भी कैदियों से संपर्क किया गया है और उनकी वापसी का सिलसिला जारी है। इधर, भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। सूत्रों के मुताबिक, 10 फरार कैदी भारतीय सुरक्षाबलों की गिरफ्त में आए हैं, जिनमें से दो भारतीय और आठ नेपाली नागरिक शामिल हैं। स्थानीय प्रशासन ने पुष्टि की है कि इन कैदियों को नेपाल लाने के लिए भारतीय अधिकारियों से लगातार संपर्क साधा जा रहा है।