ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR POLICE : थानेदार का फायरिंग का पुराना रिकॉर्ड, मुजफ्फरपुर के तीन थाना क्षेत्रों में कर चुका है फायरिंग; गायघाट गोलीकांड के बाद विवादों में SHO अजब प्रेम की गजब कहानी: जिगरी दोस्त की पत्नी पर आया युवक का दिल, पति ने करा दी शादी BIHAR NEWS : अचानक ब्रेक से ट्रकों की टक्कर, खलासी की मौत, चालक गंभीर Bihar Crime: चाय पी रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या: बहन की शादी में शामिल होने आया था घर, परिजनों ने सड़क किया जाम Bihar News : सम्राट मॉडल कहने पर भड़का JDU, BJP को मिला करारा जवाब - तब तो कहिएगा की मदन सहनी मॉडल? बिहार में एक ही मॉडल वो है.... जमीन विवाद में भाइयों के बीच खूनी संघर्ष: एक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल, आरोपी फरार Bihar News : जेल से निकलने को तैयार अनंत सिंह, बस एक कागज़ ने रोक दी रिहाई! जानिए कब बाहर आएंगे बाहुबली नेता और क्या है स्वागत की तैयारी Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान

Home / india / India inflation rate 2025: दिवाली से पहले राहत की खबर! घटती महंगाई से...

India inflation rate 2025: दिवाली से पहले राहत की खबर! घटती महंगाई से किचन का रेट होगा कम, जाने पूरी जानकारी

India inflation rate 2025: एनएसओ द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, सितंबर में खुदरा महंगाई घटकर 1.54% हो गई है। इसका मतलब है कि खाने-पीने की चीजों की कीमतें पहले से कम हुई हैं। अब देखना यह है कि इन गिरती कीमतों का आम लोगों और बाजार पर क्या असर पड़ेगा...

14-Oct-2025 10:55 AM

By First Bihar

India inflation rate 2025: एनएसओ द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, सितंबर में खुदरा महंगाई घटकर 1.54% हो गई है। इसका मतलब है कि खाने-पीने की चीजों की कीमतें पहले से कम हुई हैं। अब देखना यह है कि इन गिरती कीमतों का आम लोगों और बाजार पर क्या असर पड़ेगा... 


दिवाली जैसे बड़े त्योहार से पहले लोगों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। आमतौर पर लोग इस समय बोनस का इंतजार करते हैं, लेकिन इस बार एक और अच्छी खबर मिली है – महंगाई कम हो गई है।

महंगाई दर में बड़ी गिरावट

राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (NSO) के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, सितंबर 2024 में महंगाई दर घटकर 1.54% रह गई है, जो पिछले महीने से 0.53% कम है। इसका मतलब है कि खाने-पीने की चीजें जैसे हरी सब्जियां, दाल, तेल और अनाज अब सस्ते हो गए हैं। महंगाई का यह स्तर पिछले 8 सालों में सबसे कम है। जून 2017 के बाद पहली बार महंगाई इतनी नीचे आई है। इससे लोगों की जेब पर बोझ कम होगा और वे पहले से ज्यादा पैसे बचा पाएंगे। इसका सीधा फायदा दिवाली की तैयारियों में भी दिखेगा – खरीदारी बढ़ेगी और त्योहार की रौनक ज्यादा होगी।



सस्ती चीजों का क्या होगा असर ?

सितंबर में जिन जरूरी चीजों की कीमतें कम हुई हैं, उनमें शामिल हैं:सब्जियां, दालें, तेल, घी, फल, अनाज और अंडा

सब्जियों के दाम 21.38% और दालों के दाम 15.32% तक गिर गए हैं। इससे घर का बजट संतुलित रहेगा और खासतौर पर गृहणियों (हाउसवाइफ) के लिए रसोई संभालना आसान हो जाएगा।


खाने की चीजों की महंगाई सबसे कम

खाद्य महंगाई दर यानी खाने-पीने की चीजों की महंगाई 0% से भी नीचे, यानी -2.28% रही। दिसंबर 2018 के बाद यह सबसे कम है। इसका मतलब है कि खाने की चीजें सस्ती हुई हैं।


कीमतों में गिरावट के पीछे की वजह

बेस इफेक्ट – पिछले साल कीमतें ज्यादा थीं, इसलिए इस साल तुलना में गिरावट ज्यादा दिख रही है।

GST सुधार – सरकार ने हाल ही में कुछ टैक्स सुधार (GST Reforms) किए हैं जिससे कीमतों पर दबाव कम हुआ है।

विशेषज्ञों का मानना है कि अगर यही हाल रहा, तो आगे भी महंगाई पर कंट्रोल बना रह सकता है।

इस बार की दिवाली लोगों के लिए और भी सस्ती और खुशहाल हो सकती है क्योंकि जरूरी सामान सस्ते हो गए हैं, महंगाई कम है और बचत का मौका बढ़ गया है।