ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म

Home / india / धूप ऐसी कि चलते-फिरते टेंट में निकली अनोखी और जुगाड़ू बारात, वीडियो हो...

धूप ऐसी कि चलते-फिरते टेंट में निकली अनोखी और जुगाड़ू बारात, वीडियो हो गया वायरल

सोशल मीडिया पर इस अनोखी बारात का वीडियो वायरल हो गया है, जिसे देखकर लोग कह रहे हैं "जुगाड़ हो तो ऐसा!"

17-Apr-2025 07:27 PM

By First Bihar

VIDEO VIRAL: देश के कई राज्यों में भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप से लोग परेशान हैं। मध्य प्रदेश के इंदौर में इन दिनों ऐसी धूप और गर्मी पड़ रही है कि लोग इससे बचने के लिए तरह-तरह के उपाय कर रहे हैं। एक परिवार ने तो ऐसी बारात निकाली कि उसकी चर्चा अब सोशल मीडिया पर होने लगी है। 


भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप जहां आम जनजीवन को थम सी गई है, वहीं मध्य प्रदेश के इंदौर में एक परिवार ने ऐसी अनोखी और जुगाड़ू बारात निकाली कि वो पूरे देश में चर्चा का विषय बन गई। 40 डिग्री के पार तापमान और धूप की तपिश के बीच निकली ये बारात अपने साथ एक चलता-फिरता टेंट लेकर चली, जिसने बारातियों को राहत की छांव दी और लोगों को मुस्कुराने की वजह भी। सोशल मीडिया पर इस अनोखी बारात का वीडियो वायरल हो गया है, जिसे देखकर लोग कह रहे हैं "जुगाड़ हो तो ऐसा!"


दरअसल मध्य प्रदेश के इंदौर स्थित खजराना इलाके से एक बारात निकाली गयी। तेज धूप से बारातियों को बचाने के लिए चलता-फिरता टेंट बनाया गया था। जिसके नीचे छांव में तमाम बाराती डांस करते दिखे। किसी ने टेंट वाली बारात की तस्वीर अपने मोबाइल में कैद कर लिया और उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। देखते ही देखते वह वीडियो और फोटो ग्राफ्स सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। 


बता दें कि इंदौर का तापमान 40 डिग्री पार कर गया है। लोग चिलचिलाती धूप और भीषण गर्मी से खासे परेशान हैं। ऐसे में यदि किसी की शादी की तारीख इस मौसम में फिक्स हो जाए तब दिन में बारात ले जाने में भी सोचना पड़ता है। लेकिन पटेल परिवार ने दिन में चिलचिलाती धूप में बारात ले जाने जाने का ऐसा जुगाड़ निकाला कि उसकी चर्चा अब इंटरनेट मीडिया पर होने लगी है।


 पटेल परिवार ने अपने बेटे की बारात को धूप से बचाने के लिए चलता फिरता टेंट का इंतजाम कराया। बारातियों के ऊपर कपड़े का बड़ा तंबू लगाया गया जिसे चलित टेंट के रूप में उपयोग किया गया। जिससे उन्होंने बारातियों के लिए स्पेशल टेंट बनवाया उसके कई स्टाफ इस टेंट को लेकर बारातियों के साथ चल रहे थे। 


बाराती टेंट के नीचे छांव में झूमते हुए चल रहे थे। बैंड बाजे की धून पर लोग थिरकते आगे बढ़ रहे थे। मौसम विभाग के मुताबिक, मालवा-निमाड़ यानी, इंदौर-उज्जैन संभाग में सबसे ज्यादा गर्मी है। ग्वालियर, चंबल संभाग में भी गर्म हवाओं ने लोगों की मुश्किलें बढ़ाकर रख दी है। दोपहर में लोग घर में ही रहना पसंद कर रहे हैं। बहुत जरूरी काम होता है तब वो बाहर निकलते है। दिन में सड़के विरान रह रही है।