बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में खाद की कालाबाजारी पर सरकार सख्त, 449 उर्वरक लाइसेंस रद्द; 115 लोगों के खिलाफ केस दर्ज बिहार में खाद की कालाबाजारी पर सरकार सख्त, 449 उर्वरक लाइसेंस रद्द; 115 लोगों के खिलाफ केस दर्ज Bihar News: बालू के खेल में शामिल खनन निरीक्षक गिरफ्तार, DM को भी कर रहा था गुमराह Bihar News: बालू के खेल में शामिल खनन निरीक्षक गिरफ्तार, DM को भी कर रहा था गुमराह Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर बनेगी नई पॉलिसी, शिक्षा विभाग ने कमेटी गठित की Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर बनेगी नई पॉलिसी, शिक्षा विभाग ने कमेटी गठित की बिहार में दिनदहाड़े लूट की वारदात से हड़कंप, CSP संचालक को गोली मारकर 5 लाख लेकर फरार हुए बदमाश बिहार में दिनदहाड़े लूट की वारदात से हड़कंप, CSP संचालक को गोली मारकर 5 लाख लेकर फरार हुए बदमाश
05-May-2025 03:00 PM
By First Bihar
India Pakistan tension: भारत और पाकिस्तान के बीच तनावपूर्ण माहौल के बीच, पाकिस्तानी पत्रकार और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के पूर्व अध्यक्ष नजम सेठी ने एक टीवी शो में बेहद विवादित बयान दे डाला। Samaa TV चैनल पर एक लाइव डिबेट के दौरान उन्होंने कहा कि अगर पाकिस्तान को भारत से मुकाबला करना है, तो "सुंदर महिलाओं को पब में भेजा जाना चाहिए।" उनके इस बयान पर सोशल मीडिया से लेकर अंतरराष्ट्रीय हलकों तक तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है।
नजम सेठी ने क्या कहा?
नजम सेठी ने कहा, “हमारे राजनयिक इतने सक्षम नहीं हैं कि भारत जैसे देश की कूटनीति का मुकाबला कर सकें। हमें एनजीओ और विदेश मामलों की समझ रखने वाली महिलाओं को सामने लाना चाहिए। भारत के कल्चर को समझना होगा—पब में जाकर बात करनी होती है, थोड़ी ह्यूमर और आकर्षण की भी जरूरत होती है। यही असली कूटनीति है।”
बयान पर मचा बवाल
सेठी के इस बयान को महिलाओं का अपमान बताते हुए पाकिस्तान के भीतर ही भारी विरोध हो रहा है। महिला कार्यकर्ताओं और सामाजिक संगठनों ने इसे शर्मनाक और घटिया सोच करार दिया है। कई लोगों ने यह भी कहा कि इस बयान से पाकिस्तान की कूटनीतिक असफलता और महिलाओं को वस्तु के रूप में देखने की मानसिकता उजागर होती है।
भारत-पाक तनाव के बीच आया यह बयान
यह विवादित टिप्पणी ऐसे वक्त आई है जब 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ कड़ा रुख अपना रखा है। इस हमले में नौसेना अधिकारी लेफ्टिनेंट विनय नरवाल सहित कई लोग शहीद हुए थे। भारत के साथ कई अन्य देश भी आतंकवाद के खिलाफ खड़े नजर आ रहे हैं।
सवाल खड़े हो रहे हैं
नजम सेठी के इस बयान के बाद सवाल उठ रहे हैं कि क्या पाकिस्तान अब महिलाओं को "हथियार" की तरह इस्तेमाल करने की रणनीति पर विचार कर रहा है? क्या यह देश की कूटनीतिक कमजोरी को दर्शाने वाला बयान है? सोशल मीडिया पर लोगों ने पूछा कि क्या यही पाकिस्तान की "नवीनतम विदेश नीति" है? यह बयान पाकिस्तान के कूटनीतिक प्रतिष्ठान के लिए भी एक शर्मनाक क्षण बन गया है, और उम्मीद की जा रही है कि वहां की सरकार और मीडिया जगत इस पर गंभीरता से विचार करेगा।