बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में खाद की कालाबाजारी पर सरकार सख्त, 449 उर्वरक लाइसेंस रद्द; 115 लोगों के खिलाफ केस दर्ज बिहार में खाद की कालाबाजारी पर सरकार सख्त, 449 उर्वरक लाइसेंस रद्द; 115 लोगों के खिलाफ केस दर्ज Bihar News: बालू के खेल में शामिल खनन निरीक्षक गिरफ्तार, DM को भी कर रहा था गुमराह Bihar News: बालू के खेल में शामिल खनन निरीक्षक गिरफ्तार, DM को भी कर रहा था गुमराह Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर बनेगी नई पॉलिसी, शिक्षा विभाग ने कमेटी गठित की Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर बनेगी नई पॉलिसी, शिक्षा विभाग ने कमेटी गठित की बिहार में दिनदहाड़े लूट की वारदात से हड़कंप, CSP संचालक को गोली मारकर 5 लाख लेकर फरार हुए बदमाश बिहार में दिनदहाड़े लूट की वारदात से हड़कंप, CSP संचालक को गोली मारकर 5 लाख लेकर फरार हुए बदमाश
28-Apr-2025 12:45 PM
By FIRST BIHAR
Digital Attack On Pakistan: जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत पाकिस्तान के खिलाफ लगातार सख्त फैसले ले रहा है। भारत सरकार पाकिस्तान को हर मोर्चे पर घेरने की तैयारी कर रही है। अब सरकार ने भारत में पाकिस्तान के 16 बड़े यूट्यूब चैनल को ब्लॉक करने का फैसला ले लिया है।
दरअसल, भारत और पाकिस्तान में जारी आपसी तनाव के बीच केंद्र सरकार ने पाकिस्तान के 16 यूट्यूब चैनल के प्रसारण को भारत में ब्लॉक करने का फैसला लिया है। ऐसा माना जा रहा है कि संवेदनशील कंटेट चलाने पर इनके खिलाफ यह कार्रवाई हुई है। केंद्रीय गृह मंत्रालय की सिफारिश पर भारत सरकार ने यह फैसला लिया है।
ब्लॉक किए गए 16 चैनल में से अधिकांश सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर काफी पॉपुलर हैं और इनके सबस्क्राइबर्स की संख्या 63 मिलियन से भी अधिक है। इसके अलावा आरजू काजमी और पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शोएब अख्तर के यूट्यूब चैनल को भी ब्लॉक किया गया है।
भारत सरकार ने पाकिस्तान के कई यूट्यूब चैनलों को ब्लॉक कर दिया है, जिनमें डॉन न्यूज, इरशाद भट्टी, समा टीवी, एआरवाई न्यूज, बोल न्यूज, रफ्तार, द पाकिस्तान रेफरेंस, जियो न्यूज, समा स्पोर्ट्स, जीएनएन, उजैर क्रिकेट, उमर चीम एक्सक्लूसिव, आसमा शिराजी, मुनीब फारूक, सुनो न्यूज एचडी और राजी नामा जैसे चैनल शामिल हैं। इन चैनलों में सबसे अधिक सब्सक्राइबर जियो न्यूज के हैं, जिनकी संख्या 18.1 मिलियन है।
इसके साथ ही साथ सरकार ने पहलगाम आतंकी हमले की रिपोर्टिंग को लेकर बीबीसी को भी फटकार लगाई है। आतंकवादियों को मिलिटेंट्स कहने पर भारत ने आपत्ति जताई है और कहा है कि भारत सरकार बीबीसी की आगे की जानने वाली रिपोर्टिंग्स पर नजर रखेगी। बता दें कि भारत ने पहली बार ऐसा कदम उठाया है। इससे पहले भी 30 से अधिक चैनल्स को ब्लॉक किया जा चुका है।