बिहार में अपराधियों का तांडव जारी: इंजीनियर की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी पटना: MLA फ्लैट में बिजली के कवर तार में आग लगने से मची अफरा-तफरी, विद्युत आपूर्ति ठप सहरसा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लग्जरी कार से भारी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद, 4 तस्कर गिरफ्तार नशे में धुत युवक ने की फायरिंग, महिला घायल, आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़ा आरा–बक्सर फोरलेन पर भीषण सड़क हादसा, तीन युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीर बिहार कांग्रेस विधायक दल के नेता पर आज फैसला संभव, पटना में अहम बैठक छपरा में फर्जी IAS बनकर DM से मिलने पहुंचा युवक गिरफ्तार, टाउन थाने में FIR दर्ज Bihar Crime News: बिहार में मोबाइल के लिए बड़े भाई ने ले ली छोटे भाई की जान, हत्या की वारदात से सनसनी Bihar Crime News: बिहार में मोबाइल के लिए बड़े भाई ने ले ली छोटे भाई की जान, हत्या की वारदात से सनसनी सीके अनिल ने अंचलाधिकारियों को मंत्री के सामने हड़काया, कहा..कल तक हड़ताल वापस लो, नहीं तो हो जाओगे डिसमिस
08-Aug-2025 01:29 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले चुनाव आयोग ने शुक्रवार, 8 अगस्त को चुनाव से जुड़े कर्मचारियों के मानदेय में महत्वपूर्ण बढ़ोतरी की घोषणा की है। यह फैसला पीठासीन अधिकारियों, मतदान अधिकारियों, मतगणना कर्मियों, माइक्रो ऑब्जर्वरों, और अन्य चुनावी ड्यूटी में लगे कर्मियों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।
चुनाव आयोग के अनुसार, सबसे अधिक बढ़ोतरी पीठासीन अधिकारियों के मानदेय में की गई है। पहले इन्हें प्रति दिन 350 मिलते थे, जिसे अब बढ़ाकर 500 कर दिया गया है। इसी तरह, पोलिंग ऑफिसर को अब प्रति दिन 400 मिलेंगे, जबकि पहले उन्हें 250 ही मिलते थे। यानि उनके मानदेय में भी 150 की बढ़ोतरी की गई है।
मतगणना सहायक को पहले 250 मिलते थे, जिसे अब बढ़ाकर 450 प्रति दिन कर दिया गया है। इसके अलावा, चौथी श्रेणी के कर्मचारियों को अब एकमुश्त 1000 दिए जाएंगे। पहले इन्हें प्रति दिन 200 मिलते थे। चुनाव आयोग ने यह भी बताया कि उप जिला निर्वाचन अधिकारी, CAPF कर्मी, और सेक्टर अधिकारी जैसे अन्य संबंधित अधिकारियों के मानदेय में भी बढ़ोतरी की गई है।
इसके साथ-साथ, मतदान और मतगणना ड्यूटी के लिए दिए जाने वाले भोजन और जलपान की दरों में भी इज़ाफा किया गया है।

