ब्रेकिंग न्यूज़

खुले में मांस-मछली कारोबार बैन: निगम ने चलाया सख्त अभियान, 686 दुकानों पर रोक, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई Bihar News: 'अगला CM अगर नीतीश कुमार के रास्तों पर नहीं चले तो टिक नहीं पाएगा...', मांझी ने अपना अनुभव साफ-साफ बता दिया Bihar News: बिहार प्रशासनिक सेवा के 1634 अफसरों में नंबर-1 पर कौन ? नीतीश सरकार ने अधिकारियों की सिविल लिस्ट का किया प्रकाशन... Bihar DCECE 2026 : बिहार के स्टूडेंट के लिए खुशखबरी , डिप्लोमा और पैरामेडिकल समेत इन कोर्स में एडमिशन का सुनहरा मौका; आवेदन शुरू – जल्दी करें अप्लाई बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: व्यवसायी के घर को निशाना बनाकर की ताबड़तोड़ फायरिंग, इलाके में दहशत BIHAR POLICE : थानेदार का फायरिंग का पुराना रिकॉर्ड, मुजफ्फरपुर के तीन थाना क्षेत्रों में कर चुका है फायरिंग; गायघाट गोलीकांड के बाद विवादों में SHO अजब प्रेम की गजब कहानी: जिगरी दोस्त की पत्नी पर आया युवक का दिल, पति ने करा दी शादी BIHAR NEWS : अचानक ब्रेक से ट्रकों की टक्कर, खलासी की मौत, चालक गंभीर Bihar Crime: चाय पी रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या: बहन की शादी में शामिल होने आया था घर, परिजनों ने सड़क किया जाम Bihar News : सम्राट मॉडल कहने पर भड़का JDU, BJP को मिला करारा जवाब - तब तो कहिएगा की मदन सहनी मॉडल? बिहार में एक ही मॉडल वो है....

Home / india / ED Action: मनी लॉन्ड्रिंग केस में ED का बड़ा एक्शन, 3500 करोड़ की...

ED Action: मनी लॉन्ड्रिंग केस में ED का बड़ा एक्शन, 3500 करोड़ की 169 संपत्तियों को किया जब्त

ED Action: ईडी ने PACL मनी लॉन्ड्रिंग मामले में लुधियाना की 169 अचल संपत्तियां जब्त कीं, जिनकी कीमत 3,436.56 करोड़ रुपये है।

18-Dec-2025 04:49 PM

By FIRST BIHAR

ED Action: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पंजाब में PACL से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बड़ी कार्रवाई की है। एजेंसी ने गुरुवार को जांच के तहत पंजाब के लुधियाना में स्थित 3,436.56 करोड़ रुपये मूल्य की 169 अचल संपत्तियों को जब्त किया। ये संपत्तियां PACL और उससे जुड़े अन्य लोगों के नाम पर दर्ज थीं।


ईडी के अनुसार, जांच में पता चला है कि लाखों निवेशकों से जुटाई गई राशि का एक हिस्सा इन अचल संपत्तियों की खरीद में लगाया गया था। एजेंसी ने बताया कि निवेशकों के धन का दुरुपयोग कर इन संपत्तियों का अधिग्रहण किया गया।


ईडी के दिल्ली जोनल कार्यालय ने यह कार्रवाई प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA), 2002 के तहत की। यह जांच सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (CBI) द्वारा PACL लिमिटेड, PGF लिमिटेड, दिवंगत निर्मल सिंह भंगू और अन्य के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (IPC), 1860 की धारा 120-बी और 420 के तहत दर्ज एफआईआर के आधार पर की जा रही है।


उल्लेखनीय है कि यह मामला PACL द्वारा कथित तौर पर चलाई गई बड़े पैमाने की पोंजी स्कीम और सामूहिक निवेश योजनाओं से जुड़ा है। इन योजनाओं के जरिए PACL और उसकी सहयोगी कंपनियों ने निवेशकों से लगभग 48,000 करोड़ रुपये जुटाए और उसका गबन किया।


ईडी अब तक इस मामले में देश और विदेश में स्थित पर्ल ग्रुप की चल और अचल संपत्तियों सहित कुल 5,602 करोड़ रुपये की संपत्तियां जब्त कर चुकी है। इसके साथ ही, मामले में अब तक एक अभियोजन शिकायत और दो पूरक अभियोजन शिकायतें भी दायर की जा चुकी हैं।