ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में खाद की कालाबाजारी पर सरकार सख्त, 449 उर्वरक लाइसेंस रद्द; 115 लोगों के खिलाफ केस दर्ज बिहार में खाद की कालाबाजारी पर सरकार सख्त, 449 उर्वरक लाइसेंस रद्द; 115 लोगों के खिलाफ केस दर्ज Bihar News: बालू के खेल में शामिल खनन निरीक्षक गिरफ्तार, DM को भी कर रहा था गुमराह Bihar News: बालू के खेल में शामिल खनन निरीक्षक गिरफ्तार, DM को भी कर रहा था गुमराह Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर बनेगी नई पॉलिसी, शिक्षा विभाग ने कमेटी गठित की Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर बनेगी नई पॉलिसी, शिक्षा विभाग ने कमेटी गठित की बिहार में दिनदहाड़े लूट की वारदात से हड़कंप, CSP संचालक को गोली मारकर 5 लाख लेकर फरार हुए बदमाश बिहार में दिनदहाड़े लूट की वारदात से हड़कंप, CSP संचालक को गोली मारकर 5 लाख लेकर फरार हुए बदमाश

Home / india / Trump mediation India Pakistan Ceasefire: ट्रंप की दोबारा मध्यस्थता की कोशिश: बोले- भारत-पाकिस्तान...

Trump mediation India Pakistan Ceasefire: ट्रंप की दोबारा मध्यस्थता की कोशिश: बोले- भारत-पाकिस्तान साथ डिनर करें, भारत ने सख्ती से खारिज किया

Trump mediation India Pakistan Ceasefire: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने एक बार फिर भारत-पाकिस्तान (India-Pakistan) के बीच मध्यस्थता की कोशिश करते हुए कहा कि दोनों देशों को साथ डिनर पर जाना चाहिए।

14-May-2025 11:12 AM

By First Bihar

Trump mediation India Pakistan Ceasefire: सऊदी अरब में आयोजित यूएस-सऊदी इन्वेस्टमेंट फोरम में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फिर से भारत और पाकिस्तान के बीच जबरन मध्यस्थता करने की कोशिश की। अपने संबोधन में ट्रंप ने हाल ही में हुए संघर्ष विराम को अपनी सरकार की "शांति स्थापना की सफलता" बताया और यहां तक कह डाला कि "भारत और पाकिस्तान को एक साथ डिनर पर भेजा जाए।"


इस कार्यक्रम में सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान, टेस्ला के सीईओ एलन मस्क और अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो भी मौजूद थे। ट्रंप ने कहा, “मेरे प्रशासन ने न्यूक्लियर युद्ध टालने में बड़ी भूमिका निभाई है। हमने व्यापार को हथियार की तरह इस्तेमाल किया और कहा  कि न्यूक्लियर मिसाइल्स नहीं, ट्रेड करो।


भारत ने ट्रंप के इस बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। विदेश मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने स्पष्ट किया, “भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम केवल दोनों देशों के सैन्य संचालन महानिदेशकों (DGMOs) के बीच संवाद का नतीजा है। इसमें किसी तीसरे पक्ष की कोई भूमिका नहीं है। यह पहली बार नहीं है जब ट्रंप ने ऐसा दावा किया है। इससे पहले भी वह कश्मीर मुद्दे पर मध्यस्थता की पेशकश कर चुके हैं, जिसे भारत ने स्पष्ट रूप से नकार दिया था।