कोल्हापुर में श्री विद्या कोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ, स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने देश की प्रगति और सनातन धर्म के लिए दिया संदेश कोल्हापुर में श्री विद्या कोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ, स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने देश की प्रगति और सनातन धर्म के लिए दिया संदेश Bihar Crime: मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, दबंगों ने घर पर चढ़कर की फायरिंग, वीडियो वायरल प्रीमियम पेट्रोल के बाद इंडस्ट्रियल डीजल भी हुआ महंगा, IOC ने बढ़ा दिया इतना रेट; आम लोगों पर क्या होगा असर? प्रीमियम पेट्रोल के बाद इंडस्ट्रियल डीजल भी हुआ महंगा, IOC ने बढ़ा दिया इतना रेट; आम लोगों पर क्या होगा असर? Bihar Mausam Update: बिहार के इन 15 जिलों में बारिश का अलर्ट..तेज हवा भी चलेगी, आपदा प्रबंधन विभाग ने 21 मार्च तक के लिए जारी किया चेतावनी बिहार में ऑर्केस्ट्रा के नाम पर चल रहा मानव तस्करी का खेल, 9 नाबालिग समेत 10 लड़कियों का रेस्क्यू बिहार में ऑर्केस्ट्रा के नाम पर चल रहा मानव तस्करी का खेल, 9 नाबालिग समेत 10 लड़कियों का रेस्क्यू BPL solar panel : बिहार में बीपीएल परिवारों के लिए बड़ी राहत! घर की छत पर अब फ्री सोलर पैनल, जानें इसके लिए कब तक कर सकते हैं अप्लाई? इस साल अगर आपका भी है टॉपरों की लिस्ट में नाम, तो हो जाएंगे मालामाल: BSEB ने प्राइज मनी में किया बदलाव, जानिए अब कितनी मिलेगी राशि
21-Jun-2025 02:49 PM
By FIRST BIHAR
DGCA Action: विमानन सुरक्षा नियामक डीजीसीए (DGCA) ने एयर इंडिया के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कंपनी के तीन वरिष्ठ अधिकारियों को क्रू शेड्यूलिंग और रोस्टरिंग से संबंधित सभी जिम्मेदारियों से हटाने का आदेश दिया है। इनमें एक डिविजनल वाइस प्रेसिडेंट भी शामिल हैं। डीजीसीए ने 20 जून को जारी अपने आदेश में एयरलाइन को निर्देश दिया है कि इन अधिकारियों के खिलाफ बिना किसी देरी के कार्रवाई शुरू की जाए।
एयर इंडिया ने शनिवार को बयान जारी कर कहा कि उसने डीजीसीए के निर्देशों को स्वीकार कर लिया है और संबंधित आदेशों को तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। कंपनी ने आगे बताया कि जब तक वैकल्पिक प्रबंध नहीं किए जाते, तब तक चीफ ऑपरेशनल ऑफिसर, इंटीग्रेटेड ऑपरेशंस कंट्रोल सेंटर पर सीधी निगरानी रखेंगे।
डीजीसीए के अनुसार, लाइसेंसिंग, आराम और रीसेंसी जरूरतों में चूक के बावजूद एयर इंडिया द्वारा फ्लाइट क्रू के संचालन और शेड्यूल में बार-बार गंभीर उल्लंघन किए गए हैं, जिनका खुद एयरलाइन ने स्वेच्छा से खुलासा किया है।
ये सभी उल्लंघन ARMS से CAE फ्लाइट और क्रू मैनेजमेंट सिस्टम में ट्रांजिशन की समीक्षा के दौरान सामने आए। बता दें कि ARMS सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म है जिसका उपयोग एयरलाइन की ओर से क्रू रोस्टरिंग, फ्लाइट प्लानिंग और अन्य ऑपरेशनल कार्यों के लिए किया जाता है।