BPL solar panel : बिहार में बीपीएल परिवारों के लिए बड़ी राहत! घर की छत पर अब फ्री सोलर पैनल, जानें इसके लिए कब तक कर सकते हैं अप्लाई? इस साल अगर आपका भी है टॉपरों की लिस्ट में नाम, तो हो जाएंगे मालामाल: BSEB ने प्राइज मनी में किया बदलाव, जानिए अब कितनी मिलेगी राशि मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी Indian Railways : रेलवे में अब कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं! इस वजह से समय से पहले 6 अफसर को कर दिया रिटायर; पढ़िए पूरी खबर बाइक और ट्रक में जोरदार टक्कर: मेला से लौट रहे तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत, इलाके में कोहराम Bihar Road : बिहार के इस इलाके के लोगों की बदलेगी किस्मत, देवघर जाना हुआ आसान; यात्री और व्यापारियों के लिए बड़ी राहत! क्या आपका भी इस बैंक में है खाता? तो कर लें यह काम, नहीं तो बंद हो जाएगा अकाउंट खुले में मांस-मछली कारोबार बैन: निगम ने चलाया सख्त अभियान, 686 दुकानों पर रोक, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई Bihar News: 'अगला CM अगर नीतीश कुमार के रास्तों पर नहीं चले तो टिक नहीं पाएगा...', मांझी ने अपना अनुभव साफ-साफ बता दिया
18-Oct-2025 02:43 PM
By FIRST BIHAR
Delhi Fire News: दिल्ली के डॉ. बिशंबर दास मार्ग स्थित ब्रह्मपुत्र अपार्टमेंट्स में शनिवार दोपहर भीषण आग लगने की घटना सामने आई है। यह अपार्टमेंट संसद भवन से महज 200 मीटर की दूरी पर स्थित है और यहां लोकसभा व राज्यसभा के कई सांसद निवास करते हैं। हादसे के चलते इलाके में हड़कंप मच गया।
दोपहर करीब 1:20 बजे आग लगने की सूचना दमकल विभाग को मिली। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की छह गाड़ियां मौके पर भेजी गईं, जिन्होंने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया। समाचार लिखे जाने तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
घटनास्थल से सामने आए फोटो और वीडियो में देखा जा सकता है कि पुलिस अधिकारी लोगों को बाहर निकलने का आग्रह कर रहे हैं, और बड़ी संख्या में लोग ग्राउंड फ्लोर के बाहर एकत्रित दिखाई दे रहे हैं। हालांकि, अभी तक आग लगने की सटीक वजह सामने नहीं आई है। लेकिन यह इलाका अत्यंत संवेदनशील और हाई-सिक्योरिटी ज़ोन में आता है, जिससे स्थानीय लोगों और अधिकारियों में चिंता बढ़ गई है।
कुछ स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि फायर ब्रिगेड को कॉल करने के बाद वो देरी से पहुंचे, और समय पर प्रतिक्रिया होती तो नुकसान कम हो सकता था। फिलहाल दमकल कर्मी आग पर काबू पाने के प्रयास में जुटे हुए हैं।