ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में दिनदहाड़े लूट की वारदात से हड़कंप, CSP संचालक को गोली मारकर 5 लाख लेकर फरार हुए बदमाश बिहार में दिनदहाड़े लूट की वारदात से हड़कंप, CSP संचालक को गोली मारकर 5 लाख लेकर फरार हुए बदमाश ‘सरकार जनता के प्रति कर्तव्य पालन में विफल’, प्रीमियम पेट्रोल के दाम बढ़ने पर भड़के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ‘सरकार जनता के प्रति कर्तव्य पालन में विफल’, प्रीमियम पेट्रोल के दाम बढ़ने पर भड़के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी बिहार में रामनवमी मेला और अन्य धार्मिक आयोजनों के लिए 1.63 करोड़ जारी, विजय सिन्हा बोले- आस्था और परंपरा में नहीं होगी कोई कमी बिहार में रामनवमी मेला और अन्य धार्मिक आयोजनों के लिए 1.63 करोड़ जारी, विजय सिन्हा बोले- आस्था और परंपरा में नहीं होगी कोई कमी झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से विवाहिता की मौत, पेट दबाकर जबरन करा रहा था डिलीवरी, आरोपी फरार Bihar Weather News: बिहार में बदला मौसम का मिजाज, बगहा, मुजफ्फरपुर और वैशाली समेत कई जिलों में बारिश, आसमान से गिरे ओले Bihar Weather News: बिहार में बदला मौसम का मिजाज, बगहा, मुजफ्फरपुर और वैशाली समेत कई जिलों में बारिश, आसमान से गिरे ओले UDGAM Portal: कहीं आपके नाम पर भी तो जमा नहीं हैं अनक्लेम्ड अमाउंट? मिनटों में ऐसे करें चेक

Home / india / Corona: दुनिया को फिर से डराने लगा कोरोना, भारत में भी तेजी से...

Corona: दुनिया को फिर से डराने लगा कोरोना, भारत में भी तेजी से बढ़ रहे मामले; सरकार अलर्ट

Corona: पूरी दुनिया में कोरोना ने एक बार फिर सरकारों की चिंता बढ़ा दी है. पूरी दुनिया के साथ साथ भारत में भी कोरोना के मामले तेजी से बढ़ने लगे हैं हालांकि फिलहाल घबराने की बात नहीं है.

20-May-2025 07:19 PM

By FIRST BIHAR

Corona: दुनियाभर में एक बार फिर से कोरोना वायरस के मामलों में तेजी देखी जा रही है, जिससे वैश्विक चिंता बढ़ने लगी है। विशेष रूप से हांगकांग और सिंगापुर जैसे एशियाई देशों में कोविड-19 के मामले तेज़ी से बढ़ रहे हैं। अकेले मई के महीने में सिंगापुर में 14,000 से अधिक एक्टिव केस सामने आ चुके हैं।


भारत में भी कुछ राज्यों में कोरोना के मामले फिर से सामने आए हैं, हालांकि अभी स्थिति नियंत्रण में है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि भारत में कोविड-19 के सभी मामले हल्के हैं, और अधिकांश संक्रमितों को अस्पताल में भर्ती करने की आवश्यकता नहीं पड़ी है। फिर भी, स्वास्थ्य विभाग की ओर से स्थिति की समीक्षा के लिए बैठक आयोजित की गई, जिसमें सभी संबंधित अधिकारियों ने भाग लिया।


राज्यवार कोरोना स्थिति (मई 2025 तक):

केरल: 69 एक्टिव केस

महाराष्ट्र: 44 एक्टिव केस (मुंबई में 2 मरीजों की मृत्यु भी हुई है)

तमिलनाडु: 34 एक्टिव केस

कर्नाटक: 8 एक्टिव केस

गुजरात: 6 एक्टिव केस

दिल्ली: 3 एक्टिव केस

हरियाणा, राजस्थान, सिक्किम: 1-1 एक्टिव केस

कुल भारत में एक्टिव केस की संख्या – 257


केरल, महाराष्ट्र और तमिलनाडु जैसे राज्यों में कोरोना के सबसे अधिक केस सामने आए हैं, जिससे राज्य सरकारें सतर्क हो गई हैं। साथ ही कर्नाटक, गुजरात और दिल्ली जैसे अन्य राज्यों में भी कोरोना की हल्की वापसी दर्ज की गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, कोरोना की स्थिति अभी पूरी तरह नियंत्रण में है और विभाग किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार है। भारत में जो भी मामले सामने आ रहे हैं, वे बेहद हल्के हैं घबराने की जरूरत नहीं है।