ब्रेकिंग न्यूज़

BPL solar panel : बिहार में बीपीएल परिवारों के लिए बड़ी राहत! घर की छत पर अब फ्री सोलर पैनल, जानें इसके लिए कब तक कर सकते हैं अप्लाई? इस साल अगर आपका भी है टॉपरों की लिस्ट में नाम, तो हो जाएंगे मालामाल: BSEB ने प्राइज मनी में किया बदलाव, जानिए अब कितनी मिलेगी राशि मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी Indian Railways : रेलवे में अब कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं! इस वजह से समय से पहले 6 अफसर को कर दिया रिटायर; पढ़िए पूरी खबर बाइक और ट्रक में जोरदार टक्कर: मेला से लौट रहे तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत, इलाके में कोहराम Bihar Road : बिहार के इस इलाके के लोगों की बदलेगी किस्मत, देवघर जाना हुआ आसान; यात्री और व्यापारियों के लिए बड़ी राहत! क्या आपका भी इस बैंक में है खाता? तो कर लें यह काम, नहीं तो बंद हो जाएगा अकाउंट खुले में मांस-मछली कारोबार बैन: निगम ने चलाया सख्त अभियान, 686 दुकानों पर रोक, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई Bihar News: 'अगला CM अगर नीतीश कुमार के रास्तों पर नहीं चले तो टिक नहीं पाएगा...', मांझी ने अपना अनुभव साफ-साफ बता दिया

Home / india / मेला में चाऊमीन खाने से 35 बच्चे बीमार, सदर अस्पताल में भर्ती

मेला में चाऊमीन खाने से 35 बच्चे बीमार, सदर अस्पताल में भर्ती

झारखंड के लातेहार में मेले के दौरान चाऊमीन खाने से 35 बच्चे फूड प्वॉइजनिंग के शिकार हो गये। उल्टी, दस्त, पेट दर्द की शिकायत के बाद सभी को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

18-Sep-2025 02:45 PM

By First Bihar

JHARKHAND: झारखंड के लातेहार जिले में एक साथ 35 बच्चे चाऊमीन खाने के बाद बीमार पड़ गये। जिसके बाद अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी। आनन-फानन में एम्बुलेंस से सभी बच्चों को सदर अस्पताल ले जाया गया। जहां सभी का इलाज शुरू किया गया। मेला घूमने गये बच्चों ने वहां के एक स्टॉल में चाऊमीन खाया था। जिसके बाद बच्चों को पेट दर्द, उल्टी और दस्त की शिकायत होने लगी। बच्चों के शरीर में पानी की कमी हो गयी। 


बुधवार शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई जब टेमकी में आयोजित मेले के दौरान एक स्टॉल से चाऊमीन खाने के बाद 35 बच्चे अचानक बीमार पड़ गए। बीमार बच्चों की उम्र 2 से 15 साल के बीच बतायी जा रही है। बुधवार की देर शाम सभी बच्चे चाऊमीन खाये थे, जिसके बाद ही सभी की तबीयत बिगड़ गयी। रात के 10 बजे बच्चों को एम्बुलेंस से सदर अस्पताल ले जाया गया। जहां बच्चों का इलाज शुरू हुआ। 


बच्चों को सुई और पानी चढ़ाया गया। सदर अस्पताल के डॉक्टर और शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. जयप्रकाश ने बताया कि बच्चों को उल्टी, पेट दर्द और शरीर में पानी की कमी की शिकायत के बाद सभी बच्चों को एडमिट किया गया। जांच में यह मामला फूड प्वॉइजनिंग निकला। फिलहाल सभी बच्चों की हालत पहले से बेहतर बताई जा रही है। जल्द ही इन बच्चों को अस्पताल से घर भेजा जाएगा। सभी बच्चों के परिजन अस्पताल में पूरी तरह ठीक होने का इंतजार कर रहे हैं।