ब्रेकिंग न्यूज़

मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी Indian Railways : रेलवे में अब कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं! इस वजह से समय से पहले 6 अफसर को कर दिया रिटायर; पढ़िए पूरी खबर बाइक और ट्रक में जोरदार टक्कर: मेला से लौट रहे तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत, इलाके में कोहराम Bihar Road : बिहार के इस इलाके के लोगों की बदलेगी किस्मत, देवघर जाना हुआ आसान; यात्री और व्यापारियों के लिए बड़ी राहत! क्या आपका भी इस बैंक में है खाता? तो कर लें यह काम, नहीं तो बंद हो जाएगा अकाउंट खुले में मांस-मछली कारोबार बैन: निगम ने चलाया सख्त अभियान, 686 दुकानों पर रोक, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई Bihar News: 'अगला CM अगर नीतीश कुमार के रास्तों पर नहीं चले तो टिक नहीं पाएगा...', मांझी ने अपना अनुभव साफ-साफ बता दिया Bihar News: बिहार प्रशासनिक सेवा के 1634 अफसरों में नंबर-1 पर कौन ? नीतीश सरकार ने अधिकारियों की सिविल लिस्ट का किया प्रकाशन... Bihar DCECE 2026 : बिहार के स्टूडेंट के लिए खुशखबरी , डिप्लोमा और पैरामेडिकल समेत इन कोर्स में एडमिशन का सुनहरा मौका; आवेदन शुरू – जल्दी करें अप्लाई

Home / india / पश्चिम बंगाल सरकार का बड़ा फैसला: छठ पूजा में रहेगी दो दिनों की...

पश्चिम बंगाल सरकार का बड़ा फैसला: छठ पूजा में रहेगी दो दिनों की छुट्टी, हिन्दी दिवस पर सीएम ममता बनर्जी का एलान

Chhath Puja 2025: छठ पूजा 2025: ममता बनर्जी ने हिन्दी दिवस पर बड़ा ऐलान करते हुए पश्चिम बंगाल में छठ पूजा पर दो दिन की सरकारी छुट्टी घोषित की। हिन्दी भाषी समुदाय की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए यह ऐतिहासिक फैसला लिया गया है।

14-Sep-2025 11:31 AM

By FIRST BIHAR

Chhath Puja 2025: अगर आप पश्चिम बंगाल में रहते हैं या आपके परिवार के लोग वहां नौकरी या रोजगार करते हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। इस बार का छठ महापर्व आप पूरे परिवार के साथ मनाएंगे। पश्चिम बंगाल सरकार ने छठ पूजा को लेकर बड़ा एलान कर दिया है। पश्चिम बंगाल सरकार के इस एलान के बाद छठ पर्व करने वाले लोगों में खुशी का माहौल है।


दरअसल, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने छठ पूजा में दो दिनों की सरकारी छुट्टी का एलान कर दिया है। हिन्दी दिवस के मौके पर ममता बनर्जी ने इसकी घोषणा की है। पश्चिम बंगाल में काफी संख्या में बिहार-झारखंड के लोग रहते हैं। लोगों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए ममता बनर्जी ने छठ पूजा में दो दिनों की छुट्टी का एलान किया है। यह पहला मौका है जब पश्चिम बंगाल में छठ पूजा पर दो दिनों की सरकारी छुट्टी की घोषणा की गई है।


ममता बनर्जी ने एक्स पर लिखा, “आज हिन्दी दिवस है। इस अवसर पर सभी हिन्दी भाषी भाई-बहनों को मेरी हार्दिक शुभ कामनाएँ। प्रत्येक वर्ष हम श्रद्धा के साथ हिन्दी दिवस मनाते हैं। हम सभी भाषाओं के प्रति श्रद्धावान हैं। इस संदर्भ में कहूँ तो वर्ष 2011 के बाद से राज्य में हिन्दी भाषी लोगों के विकास के लिए हमने कई अहम कदम उठाए हैं।


जिन क्षेत्रों में 10 प्रतिशत से अधिक लोग हिन्दी भाषा में बात करते हैं, वहाँ हिन्दी को सरकारी भाषा का दर्जा दिया गया है। हमने संथाली, कुरुख, कुड़माली, नेपाली, उर्दू, राजवंशी, कामतापुरी, उड़िया, पंजाबी, तेलगु भाषाओं को भी सरकारी भाषा के रूप में मान्यता दी है। सादरी भाषा के विकास के लिए भी हम प्रयासरत हैं।


हिन्दी भाषा के विकास के लिए हिन्दी अकादमी का गठन किया गया है। शिक्षा के क्षेत्र की बात करें तो हावड़ा में हिन्दी विश्वविद्यालय की स्थापना की गई है। बानारहाट और नक्सलबाड़ी में हिन्दी माध्यम के डिग्री कॉलेज खोले गए हैं। इसके अलावा कई कॉलेजों में हिन्दी स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम शुरू किए गए हैं। उच्च माध्यमिक के प्रश्नपत्र अब हिन्दी में भी उपलब्ध हैं। रवीन्द्र मुक्त विद्यालय के छात्र-छात्राएँ हिन्दी भाषा में माध्यमिक परीक्षा दे पा रहे हैं।


असंगठित क्षेत्र में कार्यरत हिन्दी भाषी लोगों सहित अन्य लोगों के लिए निःशुल्क सामाजिक सुरक्षा योजनाएँ शुरू की गई हैं। गंगासागर मेले के मद्देनज़र उस क्षेत्र में उत्कृष्ट आधारभूत संरचना विकसित की गई है। हिन्दी भाषी समुदाय की भावनाओं का सम्मान करते हुए, राज्य सरकार ने छठ पूजा के उपलक्ष्य में दो दिन की सरकारी छुट्टी की घोषणा की है। हिन्दी दिवस पर मेरा अभिनन्दन ग्रहण करें”।