बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म
20-Apr-2025 07:15 PM
By First Bihar
Bihar Train: रेलवे द्वारा चलाए जा रहे ट्रैक मरम्मत और अन्य कार्यों के चलते बिहार से गोरखपुर होकर यूपी के कई जिलों से गुजरने वाली कई महत्वपूर्ण ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है, जबकि कुछ ट्रेनों के मार्ग में भी बदलाव किया गया है। इसका सीधा असर यात्रियों पर पड़ा है, जिसमें खासकर वैष्णो देवी यात्रा पर निकले श्रद्धालु शामिल है।
रविवार को छपरा जंक्शन से गुजरने वाली अप साइड की सप्ताहिक ट्रेन मौर्यध्वज सुपरफास्ट को रद्द कर दिया गया। इस ट्रेन से बड़ी संख्या में श्रद्धालु जम्मू और वैष्णो देवी जाने की तैयारी में थे, लेकिन ट्रेन रद्द होने से उन्हें गहरी निराशा हाथ लगी। इसके अलावा 02569 दरभंगा-नई दिल्ली स्पेशल और 02563 क्लोन हमसफर एक्सप्रेस को वैकल्पिक मार्गों से संचालित किया गया।
वहीं, डाउन दिशा में चलने वाली 13020 काठगोदाम-हावड़ा एक्सप्रेस को बाराबंकी से डायवर्ट कर छपरा के रास्ते भेजा गया।
रद्द की गई ट्रेनें
मौर्यध्वज सुपरफास्ट (सप्ताहिक)
जनसेवा एक्सप्रेस पैसेंजर ट्रेन
14617 अमृतसर जनसेवा
हालांकि रेलवे प्रशासन ने ट्रेनों की रद्दीकरण और मार्ग परिवर्तन की जानकारी पहले ही सार्वजनिक कर दी थी, लेकिन सूचना के अभाव या समय पर जानकारी न मिलने के कारण कई यात्री पहले से ही स्टेशन पर पहुंच गए थे। इससे उन्हें काफी परेशानी और असुविधा का सामना करना पड़ा। इसके अलावा यह भी कहा गया है कि "यात्रियों से अपील की जाती है कि यात्रा से पहले संबंधित ट्रेन की स्थिति की जानकारी रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट, एनटीईएस ऐप, या 139 हेल्पलाइन नंबर से जरूर प्राप्त कर लें, ताकि अनावश्यक असुविधा से बचा जा सके।"
स्टेशन पर खड़े कुछ यात्रियों ने बताया कि उन्हें ट्रेन रद्द होने की जानकारी न तो SMS के माध्यम से, और न ही किसी सूचना बोर्ड से समय पर मिली। श्रद्धालु विनोद मिश्रा, जो अपने परिवार के साथ वैष्णो देवी जाने निकले थे, ने कहा, "इतनी दूर से आए और अब पता चला कि ट्रेन रद्द है। न कोई सूचना समय पर मिली, न कोई मदद।"