बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में खाद की कालाबाजारी पर सरकार सख्त, 449 उर्वरक लाइसेंस रद्द; 115 लोगों के खिलाफ केस दर्ज बिहार में खाद की कालाबाजारी पर सरकार सख्त, 449 उर्वरक लाइसेंस रद्द; 115 लोगों के खिलाफ केस दर्ज Bihar News: बालू के खेल में शामिल खनन निरीक्षक गिरफ्तार, DM को भी कर रहा था गुमराह Bihar News: बालू के खेल में शामिल खनन निरीक्षक गिरफ्तार, DM को भी कर रहा था गुमराह Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर बनेगी नई पॉलिसी, शिक्षा विभाग ने कमेटी गठित की Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर बनेगी नई पॉलिसी, शिक्षा विभाग ने कमेटी गठित की बिहार में दिनदहाड़े लूट की वारदात से हड़कंप, CSP संचालक को गोली मारकर 5 लाख लेकर फरार हुए बदमाश बिहार में दिनदहाड़े लूट की वारदात से हड़कंप, CSP संचालक को गोली मारकर 5 लाख लेकर फरार हुए बदमाश
22-Apr-2025 01:10 PM
By First Bihar
Bihar News: कोटा कोचिंग हब से ज्यादा सुसाइड हब बना हुआ है, आएदिन छात्र-छात्राएं के आत्महत्या का मामला सामने आ रहा है। कोटा में एक बार फिर 17 साल का छात्र अपने आप को खत्म कर लिया है। साथ ही अपने पीछे एक सुसाइड नोट भी छोड़कर गया। जहां एक ओर कोटा लगातार टॉपर स्टूडेंट की लाइन लगाता जा रहा है वहीं सुसाइड की संख्या भी बढ़ती जा रही है।
दरअसल कुन्हाड़ी थाना क्षेत्र स्थित एक हॉस्टल में छात्र ने सुसाइड कर लिया और एक नोट लिखकर गया है, जिसमें यह साफ लिखा है कि उसके सुसाइड का संबंध मेडिकल एंट्रेंस परीक्षा से नहीं है। इसे निजी कारण बताते हुए एक आखिरी ख्वाहिश भी लिखी है। बताया जा रहा है कि छात्र बिहार का रहने वाला था।
बता दें कि कोटा के कुन्हाड़ी थाना क्षेत्र अधिकारी अरविंद भारद्वाज ने बताया कि इस घटना की जानकारी उन्हें सुबह करीब 6 बजे लगी। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और हॉस्टल का कमरा खटखटाने पर जब कमरा नहीं खुला तो गेट को तोड़कर शव को बाहर निकाला। हॉस्टल में मौजूद बच्चों और संचालक ने बताया कि स्टूडेंट काफी देर से दरवाजा नहीं खोल रहा था, इसलिए सुसाइड का अंदेशा हुआ।
पुलिस ने शव के पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवाया और आगे की जांच में जुट गई। वहीं, पुलिस ने छात्र के पास से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है जिसमें लिखा है कि ‘सुसाइड के पीछे मेडिकल एंट्रेंस परीक्षा का कोई संबंध नहीं है। इसका निजी कारण है और सभी से अपील है कि मेरा और मेरे परिवार वालों की पहचान उजागर न की जाए।’ बस इस आखिरी ख्वाहिश को सुसाइड नोट में लिखने के बाद उसने जान दे दी।