ब्रेकिंग न्यूज़

BPL solar panel : बिहार में बीपीएल परिवारों के लिए बड़ी राहत! घर की छत पर अब फ्री सोलर पैनल, जानें इसके लिए कब तक कर सकते हैं अप्लाई? इस साल अगर आपका भी है टॉपरों की लिस्ट में नाम, तो हो जाएंगे मालामाल: BSEB ने प्राइज मनी में किया बदलाव, जानिए अब कितनी मिलेगी राशि मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी Indian Railways : रेलवे में अब कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं! इस वजह से समय से पहले 6 अफसर को कर दिया रिटायर; पढ़िए पूरी खबर बाइक और ट्रक में जोरदार टक्कर: मेला से लौट रहे तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत, इलाके में कोहराम Bihar Road : बिहार के इस इलाके के लोगों की बदलेगी किस्मत, देवघर जाना हुआ आसान; यात्री और व्यापारियों के लिए बड़ी राहत! क्या आपका भी इस बैंक में है खाता? तो कर लें यह काम, नहीं तो बंद हो जाएगा अकाउंट खुले में मांस-मछली कारोबार बैन: निगम ने चलाया सख्त अभियान, 686 दुकानों पर रोक, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई Bihar News: 'अगला CM अगर नीतीश कुमार के रास्तों पर नहीं चले तो टिक नहीं पाएगा...', मांझी ने अपना अनुभव साफ-साफ बता दिया

Home / india / Chhath Puja Special Trains: छठ महापर्व पर घर जाना है तो टिकट की...

Chhath Puja Special Trains: छठ महापर्व पर घर जाना है तो टिकट की टेंशन भूल जाइए, भारतीय रेलवे चला रही 1,205 स्पेशल ट्रेनें

Chhath Puja Special Trains: छठ महापर्व के दौरान यात्रियों की भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने 1,205 स्पेशल ट्रेनें चलाई है. बिहार समेत पूरे देश में रेलवे ने विशेष व्यवस्थाएं की हैं.

24-Oct-2025 02:21 PM

By FIRST BIHAR

Chhath Puja Special Trains: छठ महापर्व के दौरान ट्रेनों में टिकट न मिलने और रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने अगले चार दिनों में 1,205 स्पेशल ट्रेनें चलाने की घोषणा की है। इसकी जानकारी रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दी। उन्होंने बताया कि नियमित ट्रेनों के अलावा 10,700 आरक्षित और 3,000 अनारक्षित ट्रेनें भी उत्सव की भीड़ को मैनेज करने के लिए चलाई जाएंगी।


रेलवे ने पिछले दो साल के डेटा के आधार पर विशेष ट्रेन संचालन का मॉडल तैयार किया है। इसके तहत दिल्ली के प्रमुख स्टेशनों से गुरुवार को कुल 30 स्पेशल ट्रेनें रवाना हुईं, जबकि शुक्रवार को 17 विशेष ट्रेनें चलाई जाएंगी। यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए रेलवे स्टेशनों पर होल्डिंग और वेटिंग एरिया बनाए गए हैं।


रेल मंत्री ने बताया कि डिवीजन, जोन और रेलवे बोर्ड स्तर पर वार रूम स्थापित किए गए हैं, जो सभी स्थानों से लाइव फीड प्राप्त कर रहे हैं। इसके अलावा, सभी प्रमुख स्टेशनों पर मिनी कंट्रोल रूम की भी व्यवस्था की गई है। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर बने स्थायी होल्डिंग एरिया में 7,000 से अधिक लोगों के ठहरने की क्षमता है। 


इसमें 150 पुरुष और 150 महिलाओं के लिए शौचालय, ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन, टिकट काउंटर और मुफ्त आरओ पानी की सुविधा भी उपलब्ध है। रेलवे के अनुसार, 1 अक्टूबर से 30 नवंबर 2025 तक पूरे भारत में 12,000 से अधिक विशेष ट्रेनें संचालित की जाएंगी, जिनमें से 2,220 ट्रेनें बिहार के लिए हैं।