ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म

Home / india / भारत-कतर के बीच बड़ा समझौता, द्विपक्षीय व्यापार 28 अरब डॉलर तक पहुंचेगा!

भारत-कतर के बीच बड़ा समझौता, द्विपक्षीय व्यापार 28 अरब डॉलर तक पहुंचेगा!

भारत और कतर के बीच व्यापार, निवेश, ऊर्जा और तकनीक समेत कई क्षेत्रों में अहम समझौते हुए। दोनों देशों ने अगले 5 साल में द्विपक्षीय व्यापार को 28 अरब डॉलर तक बढ़ाने की प्रतिबद्धता जताई। पीएम मोदी ने कतर के अमीर को "भाई" कहकर मजबूत रिश्तों का संदेश दिया।

18-Feb-2025 10:09 PM

By First Bihar

भारत और कतर के बीच रणनीतिक साझेदारी को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए राजनीति, व्यापार, निवेश, सुरक्षा, ऊर्जा, संस्कृति, शिक्षा, प्रौद्योगिकी और नवाचार जैसे प्रमुख क्षेत्रों में कई समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए हैं। विदेश मंत्रालय के अनुसार, दोनों देशों ने अगले पांच वर्षों में द्विपक्षीय व्यापार को दोगुना करके 28 बिलियन अमेरिकी डॉलर करने की प्रतिबद्धता जताई है। भारत और कतर के बीच आर्थिक सहयोग लगातार मजबूत हो रहा है। 


आंकड़ों के अनुसार, भारत को अप्रैल 2000 से सितंबर 2024 के बीच कतर से 1.5 बिलियन डॉलर का प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) प्राप्त हुआ। पिछले साल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कतर यात्रा के दौरान भारत ने कतर से तरलीकृत प्राकृतिक गैस (एलएनजी) आयात को 2048 तक बढ़ाने के लिए 78 बिलियन डॉलर के सौदे पर हस्ताक्षर किए थे। 


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल थानी के बीच काफी सौहार्दपूर्ण चर्चा हुई। इसके बाद पीएम मोदी ने ट्वीट किया, "आज मेरे भाई, कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल थानी के साथ मेरी बहुत उपयोगी मुलाकात हुई। उनके नेतृत्व में कतर ने प्रगति की नई ऊंचाइयों को छुआ है। वह मजबूत भारत-कतर मैत्री के लिए भी प्रतिबद्ध हैं। यह यात्रा और भी खास है क्योंकि हमने अपने संबंधों को रणनीतिक साझेदारी तक बढ़ाया है।"


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता के बाद कतर के अमीर ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भी मुलाकात की। इस महत्वपूर्ण बैठक के दौरान प्रधानमंत्री मोदी भी राष्ट्रपति भवन में मौजूद थे। भारत और कतर के बीच हुए इन समझौतों से दोनों देशों के आर्थिक और रणनीतिक संबंध और मजबूत होंगे। व्यापार और निवेश को लेकर अगले कुछ सालों में और अधिक सहयोग की उम्मीद है।