मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी Indian Railways : रेलवे में अब कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं! इस वजह से समय से पहले 6 अफसर को कर दिया रिटायर; पढ़िए पूरी खबर बाइक और ट्रक में जोरदार टक्कर: मेला से लौट रहे तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत, इलाके में कोहराम Bihar Road : बिहार के इस इलाके के लोगों की बदलेगी किस्मत, देवघर जाना हुआ आसान; यात्री और व्यापारियों के लिए बड़ी राहत! क्या आपका भी इस बैंक में है खाता? तो कर लें यह काम, नहीं तो बंद हो जाएगा अकाउंट खुले में मांस-मछली कारोबार बैन: निगम ने चलाया सख्त अभियान, 686 दुकानों पर रोक, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई Bihar News: 'अगला CM अगर नीतीश कुमार के रास्तों पर नहीं चले तो टिक नहीं पाएगा...', मांझी ने अपना अनुभव साफ-साफ बता दिया Bihar News: बिहार प्रशासनिक सेवा के 1634 अफसरों में नंबर-1 पर कौन ? नीतीश सरकार ने अधिकारियों की सिविल लिस्ट का किया प्रकाशन... Bihar DCECE 2026 : बिहार के स्टूडेंट के लिए खुशखबरी , डिप्लोमा और पैरामेडिकल समेत इन कोर्स में एडमिशन का सुनहरा मौका; आवेदन शुरू – जल्दी करें अप्लाई
10-Sep-2025 10:22 PM
By First Bihar
ARARIA: पड़ोसी राष्ट्र नेपाल में जेन-जी के प्रदर्शन के बाद राजनीतिक उथल पुथल को लेकर भारतीय सुरक्षा एजेंसी को हाई अलर्ट किया गया है।भारत-नेपाल सीमा पर जहां सरहद की सुरक्षा में एसएसबी के जवान पूरी तरह से मुस्तैद हैं।वहीं सीमावर्ती क्षेत्र के थाना के पुलिस अधिकारी भी मुस्तैदी से लगा है।
नेपाल में विधि व्यवस्था के गहराए संकट के बीच फुलकाहा थाना पुलिस और एसएसबी के जवानों के द्वारा बुधवार संध्या भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया।यह फ्लैग मार्च फुलकाहा थानेदार रोहित कुमार और एसएसबी सहायक कमांडेंट अर्जुन अदनूर के नेतृत्व में निकाला गया।फ्लैग मार्च फुलकाहा अटल चौक से निकलकर गांधी चौक,नया टोला,थाना चौक तक निकाला गया और भारतीय सीमा क्षेत्र के लोगों से किसी तरह के पजल नहीं होने की हिदायत दी गई।
नेपाल के घटनाक्रम के बाद भारतीयों में भयमुक्त वातावरण का निर्माण करने को लेकर निकले फ्लैग मार्च में एसएसबी के सहायक कमांडेंट अर्जुन अदनूर,एएसआई अतनु डोलूई,हेड कांस्टेबल सुमन कुमार सिंह,विजय सिंह,जवान अनिल कुमार,रौशन कुमार झा,देवेंद्र,अमित राज,संतोष यादव,देवेंद्र चकना,फुलकाहा थानाध्यक्ष रोहित कुमार,एसआई नीतू कुमारी,एएसआई प्रदीप कुमार भारती सहित पुलिस बल के जवान मौजूद थे।