ब्रेकिंग न्यूज़

कोल्हापुर में श्री विद्या कोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ, स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने देश की प्रगति और सनातन धर्म के लिए दिया संदेश कोल्हापुर में श्री विद्या कोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ, स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने देश की प्रगति और सनातन धर्म के लिए दिया संदेश Bihar Crime: मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, दबंगों ने घर पर चढ़कर की फायरिंग, वीडियो वायरल प्रीमियम पेट्रोल के बाद इंडस्ट्रियल डीजल भी हुआ महंगा, IOC ने बढ़ा दिया इतना रेट; आम लोगों पर क्या होगा असर? प्रीमियम पेट्रोल के बाद इंडस्ट्रियल डीजल भी हुआ महंगा, IOC ने बढ़ा दिया इतना रेट; आम लोगों पर क्या होगा असर? Bihar Mausam Update: बिहार के इन 15 जिलों में बारिश का अलर्ट..तेज हवा भी चलेगी, आपदा प्रबंधन विभाग ने 21 मार्च तक के लिए जारी किया चेतावनी बिहार में ऑर्केस्ट्रा के नाम पर चल रहा मानव तस्करी का खेल, 9 नाबालिग समेत 10 लड़कियों का रेस्क्यू बिहार में ऑर्केस्ट्रा के नाम पर चल रहा मानव तस्करी का खेल, 9 नाबालिग समेत 10 लड़कियों का रेस्क्यू BPL solar panel : बिहार में बीपीएल परिवारों के लिए बड़ी राहत! घर की छत पर अब फ्री सोलर पैनल, जानें इसके लिए कब तक कर सकते हैं अप्लाई? इस साल अगर आपका भी है टॉपरों की लिस्ट में नाम, तो हो जाएंगे मालामाल: BSEB ने प्राइज मनी में किया बदलाव, जानिए अब कितनी मिलेगी राशि

Home / india / PM Modi on Trump Tariff: ‘पता है कि कीमत चुकानी पड़ेगी लेकिन किसानों...

PM Modi on Trump Tariff: ‘पता है कि कीमत चुकानी पड़ेगी लेकिन किसानों से बढ़कर कुछ नहीं’ ट्रंप के टैरिफ पर बोले प्रधानमंत्री मोदी

PM Modi on Trump Tariff: भारत और अमेरिका के बीच व्यापार संबंधों में तनाव की स्थिति बन गई है। अमेरिका ने भारत पर टैरिफ बढ़ाया, जिस पर पीएम मोदी ने किसानों के हित में कड़ा संदेश दिया।

07-Aug-2025 11:14 AM

By FIRST BIHAR

PM Modi on Trump Tariff: भारत और अमेरिका के रिश्तों में कड़वाहट आने की संभावना प्रबल हो गई है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगा दिया है। यह निर्णय ऐसे समय में आया है जब दोनों देशों के बीच ट्रेड डील को लेकर लंबे समय से बातचीत चल रही थी, लेकिन अब तक कोई अंतिम समझौता नहीं हो सका।


अमेरिका कृषि और डेयरी क्षेत्र में समझौते का इच्छुक था और इस दिशा में भारत पर दबाव भी बना रहा था हालांकि, भारत इसके लिए तैयार नहीं है। अमेरिका ने अब रूस से भारत के तेल आयात को लेकर नाराज़गी जताई है और इसी बहाने टैरिफ बढ़ा दिया है। ट्रंप ने पहले इस संबंध में चेतावनी दी थी और 6 अगस्त को इस पर आधिकारिक आदेश पर हस्ताक्षर कर दिए।


इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार, 7 अगस्त को बिना ट्रंप का नाम लिए प्रतिक्रिया दी। उन्होंने नई दिल्ली में आयोजित एमएस स्वामीनाथन शताब्दी अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन के उद्घाटन समारोह के दौरान कहा कि हमारे लिए किसानों का हित सर्वोच्च प्राथमिकता है। भारत अपने किसानों, पशुपालकों और मछुआरे भाई-बहनों के हितों से कभी समझौता नहीं करेगा। किसानों से जुड़े मुद्दों पर कोई समझौता नहीं किया जा सकता।


उन्होंने आगे कहा कि किसानों के हितों को सर्वोपरि रखना है और मुझे पता है कि इसके लिए कीमत चुकानी होगी। किसानों और पशुपालकों के कल्याण के लिए हम हर संभव प्रयास करेंगे। उनकी आय बढ़ाना, खेती की लागत घटाना और आय के नए स्रोत बनाना हमारी सरकार की प्राथमिकता है। हमने किसानों की ताकत को देश की प्रगति का आधार माना है।