ब्रेकिंग न्यूज़

BPL solar panel : बिहार में बीपीएल परिवारों के लिए बड़ी राहत! घर की छत पर अब फ्री सोलर पैनल, जानें इसके लिए कब तक कर सकते हैं अप्लाई? इस साल अगर आपका भी है टॉपरों की लिस्ट में नाम, तो हो जाएंगे मालामाल: BSEB ने प्राइज मनी में किया बदलाव, जानिए अब कितनी मिलेगी राशि मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी Indian Railways : रेलवे में अब कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं! इस वजह से समय से पहले 6 अफसर को कर दिया रिटायर; पढ़िए पूरी खबर बाइक और ट्रक में जोरदार टक्कर: मेला से लौट रहे तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत, इलाके में कोहराम Bihar Road : बिहार के इस इलाके के लोगों की बदलेगी किस्मत, देवघर जाना हुआ आसान; यात्री और व्यापारियों के लिए बड़ी राहत! क्या आपका भी इस बैंक में है खाता? तो कर लें यह काम, नहीं तो बंद हो जाएगा अकाउंट खुले में मांस-मछली कारोबार बैन: निगम ने चलाया सख्त अभियान, 686 दुकानों पर रोक, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई Bihar News: 'अगला CM अगर नीतीश कुमार के रास्तों पर नहीं चले तो टिक नहीं पाएगा...', मांझी ने अपना अनुभव साफ-साफ बता दिया

Home / india / खान फैमिली में खुशी का माहौल: पापा बने अरबाज खान, पत्नी शूरा ने...

खान फैमिली में खुशी का माहौल: पापा बने अरबाज खान, पत्नी शूरा ने बेटी को दिया जन्म

खान परिवार में जश्न का माहौल देखने को मिल रहा है। दरअसल मामला खुशी का है..अरबाज खान और उनकी पत्नी शूरा के घर नन्ही परी ने जन्म लिया है। बेटी के आगमन पर पूरा परिवार जश्न मना रहा है। सलमान खान भी भतीजी से मिलने के लिए फार्म हाउस से निकले हैं।

05-Oct-2025 03:56 PM

By First Bihar

DESK: बॉलीवुड के खान परिवार में खुशियों का माहौल है। 5 अक्टूबर का दिन खान परिवार के लिए बेहद खास बन गया। अरबाज खान और उनकी पत्नी शूरा के घर नन्ही परी ने जन्म लिया है। शूरा ने मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में एक बेटी को जन्म दिया। बेटी के आगमन से परिवार और फैंस में खुशी की लहर दौड़ गई है।


अरबाज की पत्नी शूरा को 4 अक्टूबर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था और अगले दिन उन्होंने बेटी को जन्म दिया। अरबाज पहले से एक बेटे अरहान के पिता हैं और अब बेटी के पापा बनकर उनकी खुशी दोगुनी हो गई है। बेटी के जन्म की खबर सुनते ही परिवार के सदस्य अस्पताल पहुंचे। अरबाज के भाई सोहेल खान और बेटा अरहान अस्पताल पहुंचे, दोनों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी। पूरे खान परिवार में जश्न का माहौल देखने को मिल रहा है।


इस बीच, चाचा सलमान खान अभी तक अपनी नन्ही भतीजी से नहीं मिल पाए हैं क्योंकि वो पनवेल फार्महाउस में थे। लेकिन जैसे ही खुशखबरी मिली, सलमान तुरंत निकल पड़े हैं और जल्द ही परिवार संग इस जश्न में शामिल होंगे। हाल ही में शूरा खान की गोदभराई की रस्म बड़े धूमधाम से हुई थी। बेबी शावर में पूरा खान परिवार एक छत के नीचे नजर आया था। अरबाज और शूरा ने येलो आउटफिट में ट्विनिंग की थी और सलमान खान भी इस खास मौके पर शामिल हुए थे।


अरबाज और शूरा ने कुछ समय तक डेटिंग के बाद 2023 में परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की थी। यह अरबाज की दूसरी शादी है। पहली शादी मलाइका अरोड़ा से 1998 में हुई थी, जिससे उनका बेटा अरहान है। तलाक के बाद शूरा ने अरबाज की जिंदगी में नई खुशियां भर दीं और अब बेटी के जन्म से उनका परिवार पूरा हो गया है। बेटी के जन्म की खबर मिलने के बाद अरबाज के चेहरे पर खुशी देखने को मिल रही है। चाचा सलमान भी भतीजी की जन्म से काफी खुश हैं। अरबाज खान, सलमान खान और शूरा को लगातार फैंस एवं परिवार के लोग बधाईयां दे रहे हैं।