ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में खाद की कालाबाजारी पर सरकार सख्त, 449 उर्वरक लाइसेंस रद्द; 115 लोगों के खिलाफ केस दर्ज बिहार में खाद की कालाबाजारी पर सरकार सख्त, 449 उर्वरक लाइसेंस रद्द; 115 लोगों के खिलाफ केस दर्ज Bihar News: बालू के खेल में शामिल खनन निरीक्षक गिरफ्तार, DM को भी कर रहा था गुमराह Bihar News: बालू के खेल में शामिल खनन निरीक्षक गिरफ्तार, DM को भी कर रहा था गुमराह Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर बनेगी नई पॉलिसी, शिक्षा विभाग ने कमेटी गठित की Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर बनेगी नई पॉलिसी, शिक्षा विभाग ने कमेटी गठित की बिहार में दिनदहाड़े लूट की वारदात से हड़कंप, CSP संचालक को गोली मारकर 5 लाख लेकर फरार हुए बदमाश बिहार में दिनदहाड़े लूट की वारदात से हड़कंप, CSP संचालक को गोली मारकर 5 लाख लेकर फरार हुए बदमाश

Home / india / Wall Collapsed At Simhachalam Temple: विशाखापत्तनम के वराहलक्ष्मी नरसिम्हा स्वामी मंदिर में बड़ा...

Wall Collapsed At Simhachalam Temple: विशाखापत्तनम के वराहलक्ष्मी नरसिम्हा स्वामी मंदिर में बड़ा हादसा, दीवार ढहने से 8 लोगों की मौत, कई घायल

Wall Collapsed At Simhachalam Temple: आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में स्थित वराहलक्ष्मी नरसिम्हा स्वामी मंदिर में चंदनोत्सव के दौरान बड़ा हादसा हुआ है। दीवार गिरने से 8 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए हैं।

30-Apr-2025 08:57 AM

By KHUSHBOO GUPTA

Wall Collapsed At Simhachalam Temple: आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम के वराहलक्ष्मी नरसिम्हा स्वामी मंदिर में बुधवार तड़के चंदनोत्सव के दौरान एक बड़ा हादसा हुआ है। भारी बारिश और तेज हवाओं के कारण मंदिर परिसर में हाल ही में बनी एक दीवार ढह गई, जिसके मलबे में दबकर 8 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। मृतकों में 5 पुरुष और 3 महिलाएं शामिल हैं।


NDRF और SDRF की टीमों ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य की कमान संभाली और कई लोगों को रेस्क्यू किया। हादसा सुबह करीब 2:15 बजे सिम्हाचलम की पहाड़ी पर हुआ, जब भारी बारिश के बाद तेज हवाएं चलीं। इसी दौरान 300 रुपये के टिकट की कतार के लिए बनाई गई एक नई दीवार का हिस्सा अचानक ढह गया। दीवार के मलबे में दबने से मौके पर ही 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घायलों को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है। 


हादसे के बाद आंध्र प्रदेश की गृह मंत्री वंगालापुडी अनिता और विशाखापत्तनम के सांसद एम श्रीभारत ने स्थिति का जायजा लेने के लिए सिम्हाचलम मंदिर का दौरा किया। गृह मंत्री अनिता ने कहा, ‘यह दीवार हाल ही में बनाई गई थी। इसकी गुणवत्ता की जांच की जाएगी। घायलों का इलाज चल रहा है, और हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि उन्हें सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधा मिले।’


वहीं हादसे के बाद श्रद्धालुओं को असुविधा से बचाने के लिए 300 रुपये के टिकट की कतार को दूसरे रास्ते पर डायवर्ट कर दिया गया है। मंदिर प्रशासन ने यह सुनिश्चित किया कि चंदनोत्सव के दर्शन और अन्य अनुष्ठान बिना किसी व्यवधान के जारी रहें। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने इस दुखद घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताते हुए कहा, ‘यह हादसा अत्यंत दुखद है। हम प्रभावित परिवारों के साथ हैं।’