बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में खाद की कालाबाजारी पर सरकार सख्त, 449 उर्वरक लाइसेंस रद्द; 115 लोगों के खिलाफ केस दर्ज बिहार में खाद की कालाबाजारी पर सरकार सख्त, 449 उर्वरक लाइसेंस रद्द; 115 लोगों के खिलाफ केस दर्ज Bihar News: बालू के खेल में शामिल खनन निरीक्षक गिरफ्तार, DM को भी कर रहा था गुमराह Bihar News: बालू के खेल में शामिल खनन निरीक्षक गिरफ्तार, DM को भी कर रहा था गुमराह Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर बनेगी नई पॉलिसी, शिक्षा विभाग ने कमेटी गठित की Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर बनेगी नई पॉलिसी, शिक्षा विभाग ने कमेटी गठित की बिहार में दिनदहाड़े लूट की वारदात से हड़कंप, CSP संचालक को गोली मारकर 5 लाख लेकर फरार हुए बदमाश बिहार में दिनदहाड़े लूट की वारदात से हड़कंप, CSP संचालक को गोली मारकर 5 लाख लेकर फरार हुए बदमाश
24-Apr-2025 06:34 PM
By First Bihar
All Party Meeting on Pahalgam Attack: जम्मू-कश्मीर में हुए आतंकी हमले को लेकर सरकार ने आज सर्वदलीय बैठक बुलाई है। दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में यह बैठक शुरू हो गई है। बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के अलावा कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी मौजूद हैं।
सर्वदलीय बैठक में राजनाथ सिंह के अलावा गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, जेपी नड्डा, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, टीएमसी नेता सुदीप बंदोपाध्याय, समाजवादी पार्टी के नेता रामगोपाल यादव, बीजू जनता दल से सस्मित पात्रा, डीएमके नेता त्रिची शिवा, आप सांसद संजय सिंह सर्वदलीय बैठक में मौजूद हैं। इसके अलावा केंद्रीय गृह सचिव, केंद्रीय संसदीय कार्य सचिव, आईबी डायरेक्टर मौजूद है।
सर्वदलीय बैठक से पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और विदेश मंत्री एस जयशंकर राष्ट्रपति भवन पहुंचे और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की है। बता दें कि पहलगाम हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ कई अहम और बड़े फैसले लिए हैं। इन फैसलों से पाकिस्तान पूरी तरह से बिलबिला उठा है। हर किसी की नजर इस बैठक पर है। बैठक के बाद भारत की अगली रणनीति के बारे में जानकारी सामने आएगी।