ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म

Home / india / आखिरी उड़ान: लैंडिंग के बाद एयर इंडिया के पायलट की मौत, श्रीनगर से...

आखिरी उड़ान: लैंडिंग के बाद एयर इंडिया के पायलट की मौत, श्रीनगर से फ्लाइट उड़ाकर पहुंचे थे दिल्ली

श्रीनगर से एयर इंडिया की फ्लाइट दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंडिंग के कुछ देर बाद पायलट की अचानक तबीयत बिगड़ गयी। अस्पताल ले जाने के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना पर एयर इंडिया ने दुख जताते हुए कहा कि हमने एक अच्छे सहयोगी को खो दिया।

10-Apr-2025 07:42 PM

By First Bihar

DELHI AIRPORT: एयर इंडिया की एक फ्लाइट जब श्रीनगर से दिल्ली पहुंची तब पायलट की तबीयत अचानक बिगड़ गई। आनन-फानन उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 


पायलट की उम्र करीब 40 साल थी। बुधवार को उन्होंने एयर इंडिया की फ्लाइट की लैंडिंग दिल्ली एयरपोर्ट पर कराई थी। यह फ्लाइट श्रीनगर से उड़ान भरी थी। विमान के लैंडिंग के तुरंत बात पायलट की तबीयत बिगड़ी और मौत हो गयी। यह उड़ान उनके करियर की आखिरी उड़ान साबित हुई।


मिली जानकारी के अनुसार पायलट का स्वास्थ्य ठीक नहीं था। उन्होंने दिल्ली एयरपोर्ट पर विमान की सुरक्षित लैंडिंग कराई लेकिन उसके बाद एयरपोर्ट पर कदम रखते ही तबीयत अचानक बिगड़ गयी और देखते ही देखते उनकी जान चली गयी। एयर इंडिया के प्रवक्ता ने इस घटना पर दुख जताया है। 


उन्होंने ईश्वर से मृत आत्मा की शांति की कामना की। कहा कि हमने एक अच्छे साथी को खो दिया है। उनके परिवार को हम हर संभव मदद देने के लिए प्रतिबद्ध हैं और इस कठिन समय में उनके साथ खड़े हैं। हम हर संभव सहायता प्रदान कर रहे हैं और हम सभी इस भारी नुकसान से उबरने की कोशिश कर रहे हैं.