बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में खाद की कालाबाजारी पर सरकार सख्त, 449 उर्वरक लाइसेंस रद्द; 115 लोगों के खिलाफ केस दर्ज बिहार में खाद की कालाबाजारी पर सरकार सख्त, 449 उर्वरक लाइसेंस रद्द; 115 लोगों के खिलाफ केस दर्ज Bihar News: बालू के खेल में शामिल खनन निरीक्षक गिरफ्तार, DM को भी कर रहा था गुमराह Bihar News: बालू के खेल में शामिल खनन निरीक्षक गिरफ्तार, DM को भी कर रहा था गुमराह Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर बनेगी नई पॉलिसी, शिक्षा विभाग ने कमेटी गठित की Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर बनेगी नई पॉलिसी, शिक्षा विभाग ने कमेटी गठित की बिहार में दिनदहाड़े लूट की वारदात से हड़कंप, CSP संचालक को गोली मारकर 5 लाख लेकर फरार हुए बदमाश बिहार में दिनदहाड़े लूट की वारदात से हड़कंप, CSP संचालक को गोली मारकर 5 लाख लेकर फरार हुए बदमाश
01-May-2025 07:57 PM
By FIRST BIHAR
Indian Air Force: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में गंगा एक्सप्रेसवे पर बनी हवाई पट्टी पर भारतीय वायुसेना पहली बार नाइट लैंडिंग अभ्यास करने जा रही है। यह अभ्यास 2 मई से शुरू होगा। इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
गंगा एक्सप्रेसवे पर बनी यह साढ़े तीन किलोमीटर लंबी हवाई पट्टी, शाहजहांपुर के जलालाबाद थाना क्षेत्र के पीरु गांव के पास बनाई गई है। इस सामरिक हवाई पट्टी का विशेष महत्व है क्योंकि चीन सीमा यहां से सिर्फ 250 किलोमीटर दूर है। किसी सैन्य हवाई अड्डे पर हमले की स्थिति में यह वैकल्पिक रूप से काफी उपयोगी साबित हो सकती है।
शुक्रवार को, इस हवाई पट्टी पर मिराज, सुखोई, जगुआर और राफेल जैसे आधुनिक फाइटर जेट्स दिन और रात दोनों समय लैंडिंग करेंगे और अपनी सैन्य क्षमता का प्रदर्शन करेंगे। इसके अलावा, ‘टच एंड गो’ लैंडिंग और ईंधन भरने का अभ्यास भी किया जाएगा।
भारतीय वायुसेना ने नाइट ऑपरेशन के लिए विशेष व्यवस्थाएं की हैं, जिससे यह गंगा एक्सप्रेसवे देश का पहला ऐसा हाईवे बन जाएगा जहां रात्रि में भी फाइटर जेट्स की लैंडिंग संभव होगी। इस अभ्यास को देखने के लिए स्कूली बच्चों, स्थानीय गणमान्य लोगों और आम नागरिकों को भी आमंत्रित किया गया है।