बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में खाद की कालाबाजारी पर सरकार सख्त, 449 उर्वरक लाइसेंस रद्द; 115 लोगों के खिलाफ केस दर्ज बिहार में खाद की कालाबाजारी पर सरकार सख्त, 449 उर्वरक लाइसेंस रद्द; 115 लोगों के खिलाफ केस दर्ज Bihar News: बालू के खेल में शामिल खनन निरीक्षक गिरफ्तार, DM को भी कर रहा था गुमराह Bihar News: बालू के खेल में शामिल खनन निरीक्षक गिरफ्तार, DM को भी कर रहा था गुमराह Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर बनेगी नई पॉलिसी, शिक्षा विभाग ने कमेटी गठित की Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर बनेगी नई पॉलिसी, शिक्षा विभाग ने कमेटी गठित की बिहार में दिनदहाड़े लूट की वारदात से हड़कंप, CSP संचालक को गोली मारकर 5 लाख लेकर फरार हुए बदमाश बिहार में दिनदहाड़े लूट की वारदात से हड़कंप, CSP संचालक को गोली मारकर 5 लाख लेकर फरार हुए बदमाश
07-May-2025 10:00 PM
By First Bihar
PATNA: 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 निर्दोष लोगों की जान गई। इसका बदला लेने के लिए भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत बुधवार की रात करीब 1 बजे पाकिस्तान और पीओके में 9 जगहों पर एयर स्ट्राइक किया। भारतीय सेना ने पाकिस्तान के कई आतंकी ठिकाने को तबाह कर दिया। इस हमले में कई आतंकी मारे गए गये। इन आतंकियों में मोस्ट वांटेड मसूद अजह के परिवार के 14 लोग भी शामिल हैं। इसमें 100 से ज्यादा आतंकी मारे गए हैं। भारत की ये जवाबी कार्रवाई पहलगाम हमले के 15 दिन बाद की गई है और जिसका नाम ‘ऑपरेशन सिंदूर’ दिया गया।
पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर भारतीय सेना के हमले के बाद पाकिस्तान की बोलती बंद हो गई है। कल तक जो भारत पर हमले की बात कह रहा था, आज उसने सरेंडर बोल दिया है। पाकिस्तान अब जवाबी कार्रवाई करने के पक्ष में नहीं है। भारतीय सेना के एक्शन के बाद पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा है यदि भारत हमला रोक दे तो हम भी कोई एक्शन नहीं लेंगे।
पाकिस्तान के एक टीवी चैनल के इंटरव्यू में रक्षामंत्री ख्वाजा मुहम्मद आसिफ ने कहा कि अगर भारत हमला रोक दे, तो हम भी कुछ नहीं करेंगे। हम भारत के खिलाफ कोई दुश्मनी वाली कार्रवाई नहीं करेंगे। हम तो सिर्फ अपनी जमीन की हिफाजत कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि बीते दो सप्ताह से पाकिस्तान साफ कर चुका है कि वो भारत के खिलाफ कोई भी हमला शुरू नहीं करेगा। लेकिन यदि हम पर भारत हमला करेगा, तो जवाब जरूर मिलेगा।
ऑपरेशन सिंदूर के बाद चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा है कि भारत की सैन्य कार्रवाई को चीन “दुखद” मानता है। भारत और पाकिस्तान दोनों एक-दूसरे के पड़ोसी हैं और चीन के भी पड़ोसी हैं। चीन हर तरह के आतंकवाद का विरोध करता है, लेकिन वह सभी पक्षों से शांति और स्थिरता बनाए रखने की अपील करता है। चीन ने भारत और पाकिस्तान को संयम बरतने को कहा है। चीन के प्रवक्ता ने कहा कि हालात को और बिगाड़ने वाले किसी भी कदम से बचें और शांतिपूर्ण तरीके से मसले को सुलझाएं।