‘सरकार जनता के प्रति कर्तव्य पालन में विफल’, प्रीमियम पेट्रोल के दाम बढ़ने पर भड़के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ‘सरकार जनता के प्रति कर्तव्य पालन में विफल’, प्रीमियम पेट्रोल के दाम बढ़ने पर भड़के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी बिहार में रामनवमी मेला और अन्य धार्मिक आयोजनों के लिए 1.63 करोड़ जारी, विजय सिन्हा बोले- आस्था और परंपरा में नहीं होगी कोई कमी बिहार में रामनवमी मेला और अन्य धार्मिक आयोजनों के लिए 1.63 करोड़ जारी, विजय सिन्हा बोले- आस्था और परंपरा में नहीं होगी कोई कमी झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से विवाहिता की मौत, पेट दबाकर जबरन करा रहा था डिलीवरी, आरोपी फरार Bihar Weather News: बिहार में बदला मौसम का मिजाज, बगहा, मुजफ्फरपुर और वैशाली समेत कई जिलों में बारिश, आसमान से गिरे ओले Bihar Weather News: बिहार में बदला मौसम का मिजाज, बगहा, मुजफ्फरपुर और वैशाली समेत कई जिलों में बारिश, आसमान से गिरे ओले UDGAM Portal: कहीं आपके नाम पर भी तो जमा नहीं हैं अनक्लेम्ड अमाउंट? मिनटों में ऐसे करें चेक बिहार में आर्थिक अपराधों पर EOU का कड़ा रुख, परीक्षा से लेकर खनन और बैंक घोटाले तक हुई सख्त कार्रवाई बिहार में आर्थिक अपराधों पर EOU का कड़ा रुख, परीक्षा से लेकर खनन और बैंक घोटाले तक हुई सख्त कार्रवाई
14-May-2025 04:04 PM
By First Bihar
J&K: भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर के बाद जम्मू-कश्मीर से बड़ी खबर आ रही है। शोपियां जिले के केलर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। सुरक्षाबलों ने सर्च अभियान के दौरान AK-47 और हैंड ग्रेनेड सहित भारी मात्रा में हथियारों का जखीरा बरामद किया है। इससे पहले मंगलवार को इसी इलाके में भारतीय सेना ने 3 आतंकवादियों को ढेर किया था।
दरअसल 13 मई को शोपियां के केलर स्थित शुकरू फॉरेस्ट इलाके में सुरक्षाबलों के साथ हुई एनकाउंटर में लश्कर-ए-तैयबा के 3 आतंकवादी मारे गए थे। जिसे ऑपरेशन कलेर नाम दिया गया था। मारे गये आतंकवादियों की पहचान लश्कर-ए-तैयबा के टॉप कमांडर शाहिद अहमद कुट्टी, अदनान शफी और अहसान अहमद शेख के रूप में हुई है।
बता दें कि 13 मई की दोपहर 12 बजकर 53 मिनट पर भारतीय सेना के असिस्टेंट डायरेक्टर जनरल ऑफ पब्लिक इन्फॉर्मेशन ( ADGPI) ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर ऑपरेशन केलर की जानकारी दी। अपने पोस्ट में लिखा कि ‘भारतीय सेना की राष्ट्रीय राइफल्स (RR) विंग को खुफिया सोर्सेज से शोपियां के शोकल केलर इलाके में आतंकियों के होने की जानकारी मिली । इसके बाद भारतीय सेना ने ‘सर्च एंड डिस्ट्रॉय’ यानी आतंकियों को ढूंढकर मारने का ऑपरेशन लॉन्च किया।’
ऑपरेशन कलेर जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले के ‘शोकल केलर’ नाम के गांव में चलाया गया। जो शोपियां कस्बे से 12.5 किलोमीटर और श्रीनगर से 47 किमी. दूर है। यह इलाका घने जंगलों से घिरा हुआ है, जिसे ‘सुखरू फॉरेस्ट’ कहा जाता है। इस इलाके से अक्सर आतंकी गतिविधियों की खबरें आती रहती हैं।