ब्रेकिंग न्यूज़

BPL solar panel : बिहार में बीपीएल परिवारों के लिए बड़ी राहत! घर की छत पर अब फ्री सोलर पैनल, जानें इसके लिए कब तक कर सकते हैं अप्लाई? इस साल अगर आपका भी है टॉपरों की लिस्ट में नाम, तो हो जाएंगे मालामाल: BSEB ने प्राइज मनी में किया बदलाव, जानिए अब कितनी मिलेगी राशि मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी Indian Railways : रेलवे में अब कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं! इस वजह से समय से पहले 6 अफसर को कर दिया रिटायर; पढ़िए पूरी खबर बाइक और ट्रक में जोरदार टक्कर: मेला से लौट रहे तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत, इलाके में कोहराम Bihar Road : बिहार के इस इलाके के लोगों की बदलेगी किस्मत, देवघर जाना हुआ आसान; यात्री और व्यापारियों के लिए बड़ी राहत! क्या आपका भी इस बैंक में है खाता? तो कर लें यह काम, नहीं तो बंद हो जाएगा अकाउंट खुले में मांस-मछली कारोबार बैन: निगम ने चलाया सख्त अभियान, 686 दुकानों पर रोक, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई Bihar News: 'अगला CM अगर नीतीश कुमार के रास्तों पर नहीं चले तो टिक नहीं पाएगा...', मांझी ने अपना अनुभव साफ-साफ बता दिया

Home / elections / bihar-assembly-election-2025 / Bihar Politcis: CM नीतीश कुमार आज देंगे इस्तीफा, राजभवन में पेश करेंगे सरकार...

Bihar Politcis: CM नीतीश कुमार आज देंगे इस्तीफा, राजभवन में पेश करेंगे सरकार बनाने का दावा

Bihar Politcis: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज को अपने पद से इस्तीफा देंगे। वे राजभवन जाकर अपना इस्तीफा राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान को सौंपेंगे। इस्तीफा सौंपने के बाद नीतीश कुमार नई सरकार गठन को लेकर अपना दावा राज्यपाल के सामने पेश करेंगे।

19-Nov-2025 07:43 AM

By First Bihar

Bihar Politcis: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज को अपने पद से इस्तीफा देंगे। वे राजभवन जाकर अपना इस्तीफा राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान को सौंपेंगे। इस्तीफा सौंपने के बाद नीतीश कुमार नई सरकार गठन को लेकर अपना दावा राज्यपाल के सामने पेश करेंगे। इसी दिन 17वीं बिहार विधानसभा भी भंग हो जाएगी, जिससे नई राजनीतिक प्रक्रिया के लिए रास्ता साफ हो जाएगा।


राजनीतिक परंपरा के अनुसार, जदयू विधायक दल की बैठक बुधवार सुबह 11 बजे आयोजित की जाएगी। बैठक मुख्यमंत्री और मौजूदा ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार के आवास पर होगी। इसमें नीतीश कुमार को पार्टी विधायक दल का नेता चुना जाएगा।


वहीं, भाजपा विधायक दल की बैठक दिन के 10 बजे प्रदेश कार्यालय के अटल सभागार में आयोजित होगी। इसमें भाजपा के सभी नवनिर्वाचित विधायक उपस्थित होंगे। बैठक में केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और केंद्रीय पर्यवेक्षक के रूप में यूपी के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य मौजूद रहेंगे। बैठक में सर्वसम्मति से विधायक दल के नेता का चयन किया जाएगा। इसके लिए केशव प्रसाद मौर्य मंगलवार की देर शाम पटना पहुँच चुके थे।


इससे पहले भाजपा और जदयू के वरिष्ठ नेता दिल्ली जाकर शीर्ष नेताओं से विचार-विमर्श कर चुके हैं। जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा और केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ लल्लन सिंह भी मंगलवार को पटना पहुंचे थे।


बुधवार को एनडीए के सभी पांच घटक दल—भाजपा, जदयू, लोकजनशक्ति पार्टी (रामविलास), हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा और राष्ट्रीय लोक मोर्चा—अपने-अपने विधायकों के साथ बैठक करेंगे। सभी दल अपने-अपने विधायक दल के नेताओं के नामों की आधिकारिक घोषणा कर देंगे।


इसके बाद दोपहर 3 बजे मुख्यमंत्री आवास पर एनडीए के सभी 202 विधायक बैठक करेंगे और अपने नेता का चुनाव करेंगे। बैठक में नीतीश कुमार को एनडीए विधायक दल का नेता चुना जाएगा। इसके तुरंत बाद नीतीश कुमार अपने सहयोगियों के साथ राजभवन जाकर सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे, जिससे नई सरकार गठन की प्रक्रिया औपचारिक रूप से शुरू हो जाएगी।


साथ ही, नई सरकार के मंत्रियों के विभागों के बंटवारे और शपथ ग्रहण की तैयारियाँ भी जोर-शोर से चल रही हैं। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए सरकार 20 नवंबर को औपचारिक रूप से गठन पाएगी। शपथग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और अन्य गणमान्य व्यक्ति शामिल होंगे। सुरक्षा और बैठने की व्यवस्थाओं का निरीक्षण मुख्यमंत्री ने पहले ही कर लिया है।