Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर बनेगी नई पॉलिसी, शिक्षा विभाग ने कमेटी गठित की Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर बनेगी नई पॉलिसी, शिक्षा विभाग ने कमेटी गठित की बिहार में दिनदहाड़े लूट की वारदात से हड़कंप, CSP संचालक को गोली मारकर 5 लाख लेकर फरार हुए बदमाश बिहार में दिनदहाड़े लूट की वारदात से हड़कंप, CSP संचालक को गोली मारकर 5 लाख लेकर फरार हुए बदमाश ‘सरकार जनता के प्रति कर्तव्य पालन में विफल’, प्रीमियम पेट्रोल के दाम बढ़ने पर भड़के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ‘सरकार जनता के प्रति कर्तव्य पालन में विफल’, प्रीमियम पेट्रोल के दाम बढ़ने पर भड़के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी बिहार में रामनवमी मेला और अन्य धार्मिक आयोजनों के लिए 1.63 करोड़ जारी, विजय सिन्हा बोले- आस्था और परंपरा में नहीं होगी कोई कमी बिहार में रामनवमी मेला और अन्य धार्मिक आयोजनों के लिए 1.63 करोड़ जारी, विजय सिन्हा बोले- आस्था और परंपरा में नहीं होगी कोई कमी झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से विवाहिता की मौत, पेट दबाकर जबरन करा रहा था डिलीवरी, आरोपी फरार Bihar Weather News: बिहार में बदला मौसम का मिजाज, बगहा, मुजफ्फरपुर और वैशाली समेत कई जिलों में बारिश, आसमान से गिरे ओले
02-Mar-2025 05:31 PM
By First Bihar
Bihar Vidhansabha Election 2025: बिहार के सभी जिलों में अब जब कोई VIP या VVIP जिले में आएंगे, तो पुलिस अब पारंपरिक खाकी वर्दी में नहीं होगी।बिहार विधानसभा चुनाव नजदीक है, ऐसे में सभी राजनीतिक दल अपनी तैयारियों में जुट है । इसके साथ ही पुलिस और प्रशासन भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्क हो गया है। इसी कड़ी में बिहार पुलिस मुख्यालय भी सक्रिय नजर आ रहा है।
विधानसभा चुनाव नवंबर में संभावित हैं, जिससे देश के बड़े नेता बिहार दौरे पर आएंगे। ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी बिहार पुलिस पर होगी। इसी को ध्यान में रखते हुए राज्य के सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों (SP) को सुरक्षा प्लान तैयार कर उसकी सूची 13 अप्रैल तक पुलिस मुख्यालय को सौंपने का निर्देश दिया गया है।
गौरतलब है कि अब राज्य के सभी जिलों में VIP और VVIP सुरक्षा के लिए SPG (स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप) की तर्ज पर एक विशेष सुरक्षा दस्ते का गठन किया जाएगा। इस सुरक्षा ड्यूटी के दौरान पुलिस अधिकारी अब अपनी पारंपरिक वर्दी में नजर नहीं आएंगे। इसके बजाय, उन्हें सफेद शर्ट, काली पैंट, काले चमड़े का बेल्ट और जूते, साथ ही काले या नीले रंग के मोजे पहनने होंगे। VIP सुरक्षा में शामिल काफिले के ड्राइवर भी इसी निर्धारित यूनिफॉर्म में होंगे।