Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर बनेगी नई पॉलिसी, शिक्षा विभाग ने कमेटी गठित की Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर बनेगी नई पॉलिसी, शिक्षा विभाग ने कमेटी गठित की बिहार में दिनदहाड़े लूट की वारदात से हड़कंप, CSP संचालक को गोली मारकर 5 लाख लेकर फरार हुए बदमाश बिहार में दिनदहाड़े लूट की वारदात से हड़कंप, CSP संचालक को गोली मारकर 5 लाख लेकर फरार हुए बदमाश ‘सरकार जनता के प्रति कर्तव्य पालन में विफल’, प्रीमियम पेट्रोल के दाम बढ़ने पर भड़के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ‘सरकार जनता के प्रति कर्तव्य पालन में विफल’, प्रीमियम पेट्रोल के दाम बढ़ने पर भड़के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी बिहार में रामनवमी मेला और अन्य धार्मिक आयोजनों के लिए 1.63 करोड़ जारी, विजय सिन्हा बोले- आस्था और परंपरा में नहीं होगी कोई कमी बिहार में रामनवमी मेला और अन्य धार्मिक आयोजनों के लिए 1.63 करोड़ जारी, विजय सिन्हा बोले- आस्था और परंपरा में नहीं होगी कोई कमी झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से विवाहिता की मौत, पेट दबाकर जबरन करा रहा था डिलीवरी, आरोपी फरार Bihar Weather News: बिहार में बदला मौसम का मिजाज, बगहा, मुजफ्फरपुर और वैशाली समेत कई जिलों में बारिश, आसमान से गिरे ओले
23-Jul-2025 10:48 AM
By Viveka Nand
Bihar News: बिहार विधानसभा के मानसून सत्र का आज तीसरा दिन है. तीसरे दिन भी विपक्षी विधायक काले कपड़ा में नजर आ रहे हैं. आज बुधवार को विधानसभा में प्रश्नकाल की जैसे ही शुरूआत हुई, विपक्षी सदस्य शोर गुल करने लगे. स्पीकर नंदकिशोर यादव ने ऐसा करने से रोका. अध्यक्ष ने कहा कि मैं अत्यंत पीड़ा में हूं. कल इस सदन में जो दृश्य सामने आया है वो दुर्भाग्यपूर्ण है. विपक्षी सदस्यों ने मंगलवार को जो किया, वो काफी शर्मनाक है. ऐसा नहीं होना चाहिए.
स्पीकर ने विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव को बोलने को कहा. तेजस्वी यादव ने कहा कि SIR के विरोधी नहीं बल्कि इसके पीछे के खेल के विरोधी हैं. चुनाव आयोग ने 11 कागजात मांगे हैं,जो गरीबों के पास नहीं है. आधार,राशन कार्ड,मनरेगा कार्ड को क्यों नहीं जोड़ा गया?
बता दें, मंगलवार को विपक्षी विधायकों ने सदन में भारी हंगामा किया था. वेल में पहुंचकर रिपोर्टर टेबल को पलट दिया था. स्पीकर की तरफ कागज फेंके गए थे. मार्शल के साथ धक्का मुक्की की गई थी. काई मार्शल को चोटें आई थी. विपक्षी विधायक SIR पर विधानसभा में विशेष चर्चा की मांग कर रहे थे.