ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर बनेगी नई पॉलिसी, शिक्षा विभाग ने कमेटी गठित की Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर बनेगी नई पॉलिसी, शिक्षा विभाग ने कमेटी गठित की बिहार में दिनदहाड़े लूट की वारदात से हड़कंप, CSP संचालक को गोली मारकर 5 लाख लेकर फरार हुए बदमाश बिहार में दिनदहाड़े लूट की वारदात से हड़कंप, CSP संचालक को गोली मारकर 5 लाख लेकर फरार हुए बदमाश ‘सरकार जनता के प्रति कर्तव्य पालन में विफल’, प्रीमियम पेट्रोल के दाम बढ़ने पर भड़के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ‘सरकार जनता के प्रति कर्तव्य पालन में विफल’, प्रीमियम पेट्रोल के दाम बढ़ने पर भड़के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी बिहार में रामनवमी मेला और अन्य धार्मिक आयोजनों के लिए 1.63 करोड़ जारी, विजय सिन्हा बोले- आस्था और परंपरा में नहीं होगी कोई कमी बिहार में रामनवमी मेला और अन्य धार्मिक आयोजनों के लिए 1.63 करोड़ जारी, विजय सिन्हा बोले- आस्था और परंपरा में नहीं होगी कोई कमी झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से विवाहिता की मौत, पेट दबाकर जबरन करा रहा था डिलीवरी, आरोपी फरार Bihar Weather News: बिहार में बदला मौसम का मिजाज, बगहा, मुजफ्फरपुर और वैशाली समेत कई जिलों में बारिश, आसमान से गिरे ओले

Home / elections / bihar-assembly-election-2025 / Bihar News: भुइयां-मुसहर अब दरबारी नहीं, सत्ता के वास्तविक साझेदार बनेंगे, मंत्री...

Bihar News: भुइयां-मुसहर अब दरबारी नहीं, सत्ता के वास्तविक साझेदार बनेंगे, मंत्री संतोष सुमन ने तेजस्वी को दिया चैलेंजे- हिम्मत है तो मुसहर को बनाओ CM चेहरा

Bihar News: मंत्री डॉ. संतोष सुमन ने कहा कि अब भुइयाँ-मुसहर समाज सिर्फ वोट बैंक नहीं रहेगा, बल्कि सत्ता का वास्तविक भागीदार बनेगा। राजद पर हमला करते हुए उन्होंने समान प्रतिनिधित्व और नीति निर्माण में भागीदारी की मांग की। पढ़ें पूरी रिपोर्ट।

08-Apr-2025 06:25 PM

By First Bihar

Bihar News: बिहार सरकार के लघु जल संसाधन विभाग के मंत्री डॉ. संतोष कुमार सुमन ने मंगलवार को सामाजिक न्याय और समता की दिशा में एक स्पष्ट संदेश दिया। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि भुइयाँ-मुसहर समाज सिर्फ वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल नहीं होगा, बल्कि वह सत्ता के असली हिस्सेदार बनेगा।

डॉ. सुमन ने दो टूक कहते हुए जोर दिया कि आज मुसहर-भुइयाँ समाज को फिर से मोहरे की तरह इस्तेमाल किया जा रहा है। टिकट बाँटकर उन्हें फिर वही गुलामी की स्थिति में रखने की साजिश हो रही है। लेकिन अब ये समाज किसी के दरबारी बनकर नहीं रहेगा। अब हमें भी सत्ता चाहिए, बराबरी चाहिए – केवल चाकरी नहीं।

डॉ. सुमन ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) पर करारा हमला बोलते हुआ कहा कि अगर राजद को वाकई भुइयाँ-मुसहर समाज की इतनी ही चिंता है, तो किसी मुसहर या भुइयाँ नेता को मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित करे। जब तक ऐसा नहीं होता, तब तक यह केवल छलावा है।डॉ. सुमन ने आगे कहा कि राजनीतिक दलों द्वारा वंचित समाज को केवल प्रतीकात्मक प्रतिनिधित्व देने का चलन अब खत्म होना चाहिए। उन्होंने बताया कि "आज यह समाज पढ़ा-लिखा, जागरूक और संघर्षशील है। अब हम सवाल करेंगे – क्या हमें सिर्फ वोट देना है या सत्ता में बैठना भी है? उनका मानना है कि वंचित समाज को न्याय और नीति निर्माण में सक्रिय भागीदारी मिले तो नवसामाजिक न्याय का अगला अध्याय स्थापित होगा।

मंत्री ने जोर देकर कहा कि उनकी राजनीति का उद्देश्य केवल सत्ता में बने रहना नहीं, बल्कि हर अंतिम व्यक्ति को सत्ता में हिस्सेदारी दिलाना है। उन्होंने आश्वासन दिया कि नवसामाजिक न्याय तभी पूर्ण होगा जब भुइयाँ-मुसहर जैसे समाज केवल नारे नहीं, बल्कि नीति निर्धारण में निर्णायक भूमिका निभाएंगे।

डॉ. सुमन ने अपना अंतिम संदेश दिया कि अब समय आ गया है कि हम अपनी पहचान के साथ खड़े हों – दबे कुचले नहीं, गर्व के साथ। हम सत्ता से बाहर नहीं रहेंगे, और किसी दल के दरवाजे पर खड़े नहीं रहेंगे। अब हम खुद सत्ता के दरवाजे खोलेंगे।