ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर बनेगी नई पॉलिसी, शिक्षा विभाग ने कमेटी गठित की Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर बनेगी नई पॉलिसी, शिक्षा विभाग ने कमेटी गठित की बिहार में दिनदहाड़े लूट की वारदात से हड़कंप, CSP संचालक को गोली मारकर 5 लाख लेकर फरार हुए बदमाश बिहार में दिनदहाड़े लूट की वारदात से हड़कंप, CSP संचालक को गोली मारकर 5 लाख लेकर फरार हुए बदमाश ‘सरकार जनता के प्रति कर्तव्य पालन में विफल’, प्रीमियम पेट्रोल के दाम बढ़ने पर भड़के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ‘सरकार जनता के प्रति कर्तव्य पालन में विफल’, प्रीमियम पेट्रोल के दाम बढ़ने पर भड़के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी बिहार में रामनवमी मेला और अन्य धार्मिक आयोजनों के लिए 1.63 करोड़ जारी, विजय सिन्हा बोले- आस्था और परंपरा में नहीं होगी कोई कमी बिहार में रामनवमी मेला और अन्य धार्मिक आयोजनों के लिए 1.63 करोड़ जारी, विजय सिन्हा बोले- आस्था और परंपरा में नहीं होगी कोई कमी झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से विवाहिता की मौत, पेट दबाकर जबरन करा रहा था डिलीवरी, आरोपी फरार Bihar Weather News: बिहार में बदला मौसम का मिजाज, बगहा, मुजफ्फरपुर और वैशाली समेत कई जिलों में बारिश, आसमान से गिरे ओले

Home / elections / bihar-assembly-election-2025 / Bihar Politics: बिहार में नई सरकार का खाका होगा तैयार, आज चुने जाएंगे...

Bihar Politics: बिहार में नई सरकार का खाका होगा तैयार, आज चुने जाएंगे NDA विधायक दल के नेता

Bihar Politics: बिहार में नई सरकार के गठन की तैयारियां तेज हो गई हैं। राजनीतिक गतिविधियां एक्टिव मोड में दिख रही हैं। इसी क्रम में एनडीए विधायक दल की अहम बैठक आज यानी बुधवार दोपहर 3 बजे विधानसभा के विस्तारित भवन के सेंट्रल हॉल में होगी।

19-Nov-2025 07:19 AM

By First Bihar

Bihar Politics: बिहार में नई सरकार के गठन की तैयारियां तेज हो गई हैं। राजनीतिक गतिविधियां एक्टिव मोड में दिख रही हैं। इसी क्रम में एनडीए विधायक दल की अहम बैठक आज यानी बुधवार दोपहर 3 बजे विधानसभा के विस्तारित भवन के सेंट्रल हॉल में होगी, जिसमें सर्वसम्मति से नीतीश कुमार को एनडीए विधायक दल का नेता चुने जाने की संभावना है। इसके साथ ही सरकार गठन की प्रक्रिया आधिकारिक रूप से आगे बढ़ जाएगी।


बैठक के बाद गुरुवार को गांधी मैदान में भव्य शपथग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसमें नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। उनके साथ उपमुख्यमंत्री समेत कई नए मंत्रियों को भी शपथ दिलाई जाएगी। समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, कई केंद्रीय मंत्री, एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहेंगे।


जदयू और भाजपा विधायकों की अलग-अलग बैठकें

एनडीए की बैठक से पहले सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री आवास पर जदयू विधायक दल की बैठक होगी, जिसमें पार्टी के विधायक दल का नेता चुना जाएगा। वहीं, सुबह 10 बजे भाजपा विधायक दल की बैठक प्रदेश कार्यालय के अटल सभागार में आयोजित है। इसमें 89 नवनिर्वाचित विधायकों को बुलाया गया है। भाजपा विधायक दल के नेता के चयन के लिए उपमुख्यमंत्री (यूपी) केशव प्रसाद मौर्य को केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है, जबकि केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल और साध्वी निरंजन ज्योति सह-पर्यवेक्षक होंगे। दोनों नेता मंगलवार रात ही पटना पहुंच चुके हैं।



बता दें कि मंगलवार शाम मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गांधी मैदान पहुंचकर शपथग्रहण समारोह की तैयारियों का विस्तृत निरीक्षण किया। उन्होंने मंच, वीआईपी बैठने की व्यवस्था, आगंतुकों के प्रवेश व सुरक्षा मार्ग, मीडिया गैलरी, पार्किंग, और सभास्थल के समग्र प्रबंधन पर अधिकारियों से रिपोर्ट ली। निरीक्षण के दौरान उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, मंत्री विजय कुमार चौधरी, नितिन नवीन, संजय सरावगी, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, डीजीपी विनय कुमार सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। सीएम ने कार्यक्रम की भव्यता, सुरक्षा और सुचारु आयोजन को लेकर कई आवश्यक निर्देश भी दिए।


17वीं विधानसभा भंग, चुनाव परिणाम के बाद नई राजनीतिक स्थिति स्पष्ट

राज्य में नई सरकार गठन से पहले 17वीं बिहार विधानसभा को बुधवार को आधिकारिक रूप से भंग किया जाएगा। सोमवार को राज्य कैबिनेट ने विधानसभा भंग करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी। इसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान को पत्र सौंपकर अनुशंसा की थी। इसके साथ ही नए राजनीतिक परिदृश्य का रास्ता साफ हो गया है।


एनडीए में नेतृत्व चयन के साथ ही सरकार गठन की उलटी गिनती शुरू

नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए एक बार फिर सरकार बनाने को तैयार है। सभी दलों की बैठकों और नेतृत्व चयन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शपथग्रहण से ठीक पहले सरकार की अंतिम सूची तय की जाएगी। माना जा रहा है कि इस बार एनडीए में मंत्रियों के विभागों के बंटवारे को लेकर नए संतुलन और नए चेहरों को भी शामिल किया जाएगा।