सीएम नीतीश कुमार और नितिन नबीन को टाइम बॉन्ड के भीतर करना होगा यह काम, नहीं तो राज्यसभा सीट पर खतरा सीएम नीतीश कुमार और नितिन नबीन को टाइम बॉन्ड के भीतर करना होगा यह काम, नहीं तो राज्यसभा सीट पर खतरा कोल्हापुर में श्री विद्या कोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ, स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने देश की प्रगति और सनातन धर्म के लिए दिया संदेश कोल्हापुर में श्री विद्या कोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ, स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने देश की प्रगति और सनातन धर्म के लिए दिया संदेश Bihar Crime: मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, दबंगों ने घर पर चढ़कर की फायरिंग, वीडियो वायरल प्रीमियम पेट्रोल के बाद इंडस्ट्रियल डीजल भी हुआ महंगा, IOC ने बढ़ा दिया इतना रेट; आम लोगों पर क्या होगा असर? प्रीमियम पेट्रोल के बाद इंडस्ट्रियल डीजल भी हुआ महंगा, IOC ने बढ़ा दिया इतना रेट; आम लोगों पर क्या होगा असर? Bihar Mausam Update: बिहार के इन 15 जिलों में बारिश का अलर्ट..तेज हवा भी चलेगी, आपदा प्रबंधन विभाग ने 21 मार्च तक के लिए जारी किया चेतावनी बिहार में ऑर्केस्ट्रा के नाम पर चल रहा मानव तस्करी का खेल, 9 नाबालिग समेत 10 लड़कियों का रेस्क्यू बिहार में ऑर्केस्ट्रा के नाम पर चल रहा मानव तस्करी का खेल, 9 नाबालिग समेत 10 लड़कियों का रेस्क्यू
14-Nov-2025 01:46 PM
By First Bihar
Bihar Election Result 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए प्रचंड जीत की ओर बढ़ता नजर आ रहा है। ताजा आंकड़े बता रहे हैं कि एनडीए गठबंधन 201 सीटों पर आगे चल रहा है, जिसमें जनता दल यूनाइटेड (जदयू) 81 और भाजपा 90 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। सहयोगी दल लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) और हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM) ने भी अपने क्षेत्रों में मजबूती दिखाई है। एनडीए की इस बढ़त से यह स्पष्ट हो रहा है कि राज्य में सत्तारूढ़ गठबंधन जनता के भरोसे का लाभ उठा रहा है।
जदयू कार्यालय में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बड़े पोस्टर लगाए गए हैं, जिनमें उन्हें ‘टाइगर’ बताया गया है। पटना की सड़कों पर भी ‘बिहार का मतलब नीतीश कुमार’ लिखे पोस्टर नजर आ रहे हैं। कार्यालय में नया पोस्टर भी लगाया गया है, जिसपर लिखा है, “नीतीश कुमार जी थे, हैं और रहेंगे।” यह संदेश साफ तौर पर राज्य की जनता में नीतीश कुमार के प्रति विश्वास और उनके नेतृत्व की लोकप्रियता को दर्शाता है।
महागठबंधन इस समय काफी पीछे चल रहा है। राष्ट्रीय जनता दल (RJD), कांग्रेस, विकासशील इंसान पार्टी (VIP) और वाम दलों के गठबंधन को महज 47 सीटों पर बढ़त मिली हुई है। राजनीतिक विश्लेषक मान रहे हैं कि महागठबंधन में समन्वय की कमी और प्रचार अभियान की कमजोर रणनीति इसका मुख्य कारण रही है। वहीं, एनडीए ने प्रचार में लगातार सक्रिय रहकर और पीएम मोदी, अमित शाह, राजनाथ सिंह समेत अन्य वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति के साथ अपनी पकड़ मजबूत की है।
साथ ही, ताजातरीन रुझानों के अनुसार जनसुराज पार्टी (JSP) और ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) सीमित क्षेत्रों में ही प्रभावशाली साबित हो रही हैं। हालांकि, अंतिम नतीजे आने बाकी हैं, लेकिन एनडीए की बढ़त स्पष्ट रूप से डबल सेंचुरी की ओर इशारा कर रही है।