बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म
26-Aug-2025 12:22 PM
By Viveka Nand
Bihar Cabinet Meeting: नीतीश सरकार ने जविप्र डीलरों को बड़ा तोहफा दिया है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट मीटिंग में डीलर कमीशन दर को बढ़ाने का फैसला लिया है. जविप्र के डीलर कमीशन बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन चला रहे थे. अब विधानसभा चुनाव से पहले सरकार ने कमीशन बढ़ाने का निर्णय लिया है.
खाद्य उपभोक्ता संरक्षण विभाग का प्रस्ताव मंजूर
खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के प्रस्ताव को आज कैबिनेट से मुहर लगी है. प्रस्ताव में कहा गया है, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम, 2013 के तहत डीलर कमीशन मद केन्द्रांश की राशि रू0 45/- प्रति क्विंटल एवं राज्यांश मद की राशि रू0 45/- प्रति क्विंटल, यानि कुल 90 रू प्रति क्विंटल निर्धारित है। सितम्बर, 2025 से राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत डीलर कमीशन मद में रू० 90/- प्रति क्विंटल तथा राज्य योजना से अतिरिक्त डीलर कमीशन के रूप में रू0 47/- प्रति क्विंटल करने,साथ ही सभी मदों के साथ केन्द्रीय सहायता, राज्यांश एवं राज्य योजना मद मिलाकर कुल दर 211.40 रुपये प्रति क्विंटल से बढ़ाकर 258.40 रुपये प्रति क्विंटल किया गया है.
डीलरों के कमीशन में हुई वृद्धि
इससे जन वितरण प्रणाली अन्तर्गत खाद्यान्न के परिवहन एवं हथालन, उचित मात्रा में खाद्यान्न को पहुँचाने एवं खाद्यान्न के परिवहन में सुलभता होगी। साथ ही, जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं को देय डीलर कमीशन में 47 रूपये प्रति क्विंटल की वृद्धि करते हुए 137 रूपये प्रति क्विंटल की दर से भुगतान करने का निर्णय लिया गया है. सरकार का कहना है कि इस वृद्धि से जविप्र डीलरों की आर्थिक स्थिति और बेहतर होगी.