Jana Nayagan: रिलीज डेट पर फिर संकट! क्या थलापति विजय की ‘जन नायकन’ दोबारा टलेगी? जानिए पूरा मामला PATNA NEWS : पटना का ये इलाका बनेगा नया टूरिस्ट हॉटस्पॉट! सैरगाह और बिहार गौरव पार्क में मिलेंगी ऐसी सुविधाएं, देखकर आप भी हो जाएंगे दंग मध्य-पूर्व की जंग का असर बिहार तक… सुधा डेयरी में त्राहिमाम, नौकरी छोड़कर घर लौटे प्रवासी; गैस-डीजल संकट की आहट Bihar news : जेल से बाहर आने के बाद पहली बार अपने ‘लाडले’ के साथ नजर आए बाहुबली अनंत सिंह, इस दिन सजेगा महादंगल BIHAR NEWS : 'निषादों को उनका हक चाहिए ...', मुकेश सहनी ने फिर दोहराई आरक्षण की मांग, कहा - जिस राज्य में निषाद जागरूक रहे वहां मिला हक़ दिन में बेचते फल, रात में करते बाइक चोरी… बड़ा गिरोह बेनकाब, सरगना ‘इरशाद’ समेत तीन गिरफ्तार वाह रे सिस्टम! 65 हजार लेकर दिव्यांग को बना दिया गार्ड, नगर निगम में खुलेआम चलता रहा खेल BIHAR NEWS : “मंत्री बने ‘भोलेनाथ’! सुरेंद्र मेहता की तस्वीर ने उठाए बड़े सवाल, विकास या दिखावा?” Bihar accident news : मेला देखकर लौट रहे थे 4 दोस्त… रास्ते में हुआ ऐसा हादसा कि 3 की मौत और 1 अब भी लापता BIHAR NEWS : CM कुर्सी पर फसाद! 'निशांत' ने बहुत लोगों को कर दिया 'अशांत', JDU के ऐलान से राजनीति में भूचाल, BJP के लिए संकट
31-Jul-2020 08:49 PM
DESK : एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के रूम पाटनर रह चुके सिद्धार्थ पिठानी बार-बार बयान बदल रहे हैं। सिद्धार्थ पिठानी ने एक बार फिर से अपने ही पुराने बयानों से यू टर्न ले लिया है। रिया और सुशांत के रिश्तो पर बयान देने वाले सिद्धार्थ पिठानी ने अब कहा है कि उन पर रिया के खिलाफ बयान देने के लिए दबाव बनाया गया।
सिद्धार्थ पिठानी ने कहा है कि सुशांत के परिवार वालों ने मुझे 15 करोड़ के लेनदेन के बारे में बयान देने के लिए कहा था लेकिन मैंने इनकार कर दिया। सिद्धार्थ ने कहा है कि पुलिस इस मामले की निष्पक्ष जांच करे। सुशांत के परिवार वाले चाहते थे कि मैं रिया के खिलाफ बयान दो लेकिन मैं इन चीजों के बारे में नहीं जानता उस पर बयान कैसे दे सकता हूं।
एक न्यूज़ चैनल पर लाइव जुड़ने के बाद सिद्धार्थ पिठानी से जब सुशांत और उनके ट्रीटमेंट को लेकर सवाल किए गए तब पिठानी के पास कोई जवाब नहीं था। वह बार-बार अपना बयान बदल रहा था। पिठानी ने कहा कि रिया सुशांत के लिए दवाएं लाती थी और वह सुशांत को दवा देता था लेकिन बाद में अपने ही बयान से पलट गया। सुशांत सिंह राजपूत के रूम पार्टनर का बार-बार बदलता बयान संदेह को और मजबूत कर रहा है। पहले सिद्धार्थ पिठानी ने कहा था कि 13 जून की रात 1 बजे उसकी मुलाकात सुशांत सिंह राजपूत से हुई थी। सुशांत पूर्व मैनेजर दिशा की सुसाइड को लेकर परेशान थे।