ब्रेकिंग न्यूज़

काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा रेस्टोरेंट के बिल में छुपा ‘गैस चार्ज’? अब नहीं चलेगी मनमानी, ऐसे करें तुरंत शिकायत ए नीतीश जी, बिहार छोड़के काहे जात बानी..2030 तक रहे के बा, भोजपुर में बुजुर्ग और युवक ने मुख्यमंत्री को कर दिया भावुक सिकरहना नदी में दर्दनाक हादसा: शौच के दौरान फिसलकर डूबा 12 वर्षीय बालक, 6 घंटे बाद मिला शव देश के किसी भी व्यक्ति को वंदे मातरम से नफरत नहीं होनी चाहिए, छात्रावास के निरीक्षण के बाद बोले मंत्री लखिन्द्र कुमार रौशन Pradosh Vrat 2026: मार्च का आखिरी सोम प्रदोष व्रत कब? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और संपूर्ण पूजा विधि आरा सिविल कोर्ट धमाका केस में बड़ा फैसला: सभी दोषी बरी, फांसी की सजा भी रद्द रामनवमी के मौके पर पटना के कई इलाकों से डाकबंगला पहुंचेगी भव्य शोभा यात्रा, मंच पर नजर आएंगे टीवी के भगवान राम

Home / crime / Bihar Crime News: सिगरेट नहीं देने पर दुकानदार की गोली मारकर हत्या, इलाके...

Bihar Crime News: सिगरेट नहीं देने पर दुकानदार की गोली मारकर हत्या, इलाके में तनाव

Bihar Crime News: बिहार के सुपौल जिले के सदर थाना क्षेत्र के बैरो चौक में शुक्रवार शाम एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। यहां मामूली बात पर एक दुकानदार की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

11-Oct-2025 07:16 AM

By SANT SAROJ

Bihar Crime News: बिहार के सुपौल जिले के सदर थाना क्षेत्र के बैरो चौक में शुक्रवार शाम एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। यहां मामूली बात पर एक दुकानदार की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि मृतक सज्जन मुखिया अपनी मां का इलाज करवाकर घर लौटे थे और दुकान खोलने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान बैरो पैक्स अध्यक्ष शम्भू यादव का बेटा आयरन यादव वहां पहुंचा और सिगरेट मांगी। सज्जन ने कहा कि वह दुकान खोल ही रहे हैं और पैसे देने पर सिगरेट देंगे। इसी बात पर आयरन यादव आगबबूला हो गया और गुस्से में आकर सज्जन पर ताबड़तोड़ दो गोलियां दाग दीं।


गंभीर रूप से घायल सज्जन मुखिया को आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने अस्पताल पहुंचाने की कोशिश की, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप और दहशत का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी आयरन यादव की पहचान कर ली गई है और उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।


मृतक सज्जन मुखिया की मौत से इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। ग्रामीणों के अनुसार, सज्जन घर के अकेले कमाऊ सदस्य थे और परिवार पूरी तरह उन्हीं पर निर्भर था। इस निर्मम हत्या को लेकर लोगों में आक्रोश और रोष व्याप्त है। कई ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि इलाके में आपराधिक घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं और प्रशासन को सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।


पीड़ित की नानी  हमारा बच्चा बहुत मेहनती था, किसी से दुश्मनी नहीं थी, अब हमारा सहारा चला गया। ग्रामीण गोलट पासवान का कहना है कि “इतनी छोटी सी बात पर किसी की जान ले लेना बेहद शर्मनाक है, हम न्याय की मांग करते हैं। सदर थाना के सब-इंस्पेक्टर, ने बताया है कि आरोपी की पहचान कर ली गई है, जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी। इलाके में शांति बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। घटना के बाद बैरो चौक और आसपास के इलाकों में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। पुलिस ने एहतियातन अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात कर दिया है ताकि किसी अप्रिय स्थिति से बचा जा सके।