ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार
19-Aug-2022 08:05 AM
BHAGALPUR: भागलपुर के पूर्व डीएम केपी रमैया समेत 9 लोगों की मुश्किलें अब बढ़ने वाली है। इन लोगों के खिलाफ सृजन घोटाला मामले में सीबीआई के स्पेशल कोर्ट ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। मामला भागलपुर में महिला सशक्तीकरण की सरकारी योजनाओं की करोड़ों की राशि के हेरफेर का है।
जिन लोगों के खिलाफ ये वारंट जारी किया गया है उनमें पूर्व डीएम केपी रमैया, बैंक ऑफ बड़ौदा के मुख्य प्रबंधक शंकर प्रसाद, शाखा प्रबंधक गोलक बिहारी पांडा, शाखा प्रबंधक आनंद चंद गगई, अर्जुन दास, इंडियन बैंक के शाखा प्रबंधक सनत कुमार झा, डिप्टी कलेक्टर विजय कुमार और सृजन महिला विकास सहयोग समिति की सचिव रजनी प्रिया और उनके पति अमित कुमार शामिल हैं।
आपको बता दें, इस मामले में जिला परिषद के इंडियन बैंक के अकाउंट में राशि के लेन-देन से जुड़ी रिपोर्ट CBI को सौंप दी गई। जांच एजेंसी ने पांच ट्रांजेक्शन के बारे में जानकारी मांगी थी। सीबीआई ने इंडियन बैंक के अकाउंट नंबर और पांच तारीख बताकर इसका जवाब मांगा था कि सृजन महिला विकास सहयोग समिति के खाते से राशि आई है या नहीं। इसकी रिपोर्ट पटना जाकर सीबीआई को सौंप दी गई। इसमें बताया गया है कि सृजन से राशि आई थी। जिला परिषद ने इंडियन बैंक से भी उन राशि के बारे में जानकारी ली। अब पूर्व डीएम केपी रमैया समेत 9 लोगों के खिलाफ सृजन घोटाला मामले में सीबीआई के स्पेशल कोर्ट ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया है।