Bihar News : क्या है वजह? CM पद छोड़ने के बाद भी नीतीश कुमार को मिलेगी जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा; जारी हुआ आदेश Bihar News : बिहार में दिनदहाड़े मर्डर! बाइक मैकेनिक को मारी 2 गोलियां, इलाके में फैली दहशत Bihar School Timing : अलर्ट! 6 अप्रैल से देर तक सोना भूल जाएं छात्र, सुबह 6:30 बजे से चलेगी स्कूल; नया टाइमटेबल जारी Bihar weather update : 5 अप्रैल से बदलेगा मौसम, तेज आंधी-बारिश की चेतावनी; तब तक 40°C के पार जाएगा पारा! मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस
14-Dec-2019 11:38 AM
PATNA: राजधानी पटना में लड़कियों के खिलाफ अपराध की घटनाएं थमने का नाम ही नहीं ले रही हैं. आए दिन लड़कियों के साथ यौन शोषण की घटनाएं देखने को मिल रही हैं. ताजा मामला पटना के पीरबहोर थाना क्षेत्र का है, जहां शादी का झांसा देकर एक युवती के साथ यौन शोषण करने का मामला सामने आया है.
आरोप है कि नटराज गली का रहने वाला बिट्टू नाम का युवक..युवती को शादी का झांसा देकर 3 साल तक उसके साथ संबंध बनाया. आरोप है कि लड़की को अपने जाल में फंसाकर उसने 3 साल तक उसका यौन शोषण किया फिर जब युवती ने शादी की बात की तो उसने उसकी बुरी तरह से पिटाई कर दी.
पीड़िता युवती अपनी शिकायत लेकर पुलिस के पास पहुंच गई. जिसके बाद पीरबहोर थाना की पुलिस ने मामला दर्ज करके आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है. फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है.