ब्रेकिंग न्यूज़

गवाही से बचना पड़ा भारी: मुजफ्फरपुर में दो रिटायर्ड दरोगाओं की गिरफ्तारी के आदेश, जानिए पूरा मामला BIHAR NEWS : तालाब बना काल : खेलते-खेलते दो मासूम भाई-बहन की दर्दनाक मौत… बिहार के इस जिले से आई दिल दहला देने वाली खबर OFSS Bihar 11th Admission 2026 : 350 रुपये में कई कॉलेज का एडमिशन! इंटर में नामांकन के लिए ऑनलाइन फॉर्म शुरू, ऐसे करें अप्लाई Bihar Politics : विजय चौधरी ने कर दिया क्लियर, जानिए कौन होगा बिहार का अगला मुख्यमंत्री; NDA की बैठक में इसी नाम पर लगेगा फाइनल मुहर Bihar Expressway : बिहार को मिला पहला एक्सप्रेसवे! पटना से पूर्णिया अब सिर्फ 3 घंटे में; जानिए कैसे बदलेगी 8 जिलों की किस्मत Bihar Road Accident : एक झटके में उजड़ गई 3 घरों की खुशियां, कटिहार में भीषण हादसा, गलत दिशा से आ रहे ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर दुनिया को बड़ी राहत! अमेरिका-ईरान के बीच आखिरी वक्त पर हुआ युद्धविराम; क्या ये शांति की शुरुआत है या सिर्फ तूफान से पहले की शांति? Bihar News : आखिरी कैबिनेट मीटिंग? नीतीश कुमार के अगले कदम पर सबकी नजर, मीटिंग में बड़े फैसलों के संकेत; पढ़िए क्या हो सकता है स्पेशल BIHAR NEWS : बिहार में हथियार लाइसेंस पर सख्ती! हर महीने देनी होगी रिपोर्ट, 60 दिन में फैसला अनिवार्य Bihar Politics : मुरेठा से ‘मंजूरी’ तक : जानिए कैसे सम्राट चौधरी बने नीतीश कुमार के सबसे करीबी नेता, अब CM रेस में सबसे आगे

Home / crime / Bihar Crime News: दहेज के लिए बहू की हत्या? पिता बोले- "खेत बेचकर...

Bihar Crime News: दहेज के लिए बहू की हत्या? पिता बोले- "खेत बेचकर दिया था पैसा, फिर भी ले ली जान"

Bihar Crime News: बिहार के सहरसा जिले के चिरैया थाना क्षेत्र में रविवार की देर रात एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत का मामला सामने आया है। मृतका के मायके वालों ने इसे दहेज के लिए हत्या करार दिया है और ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

17-Nov-2025 01:14 PM

By RITESH HUNNY

Bihar Crime News: बिहार के सहरसा जिले के चिरैया थाना क्षेत्र में रविवार की देर रात एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत का मामला सामने आया है। मृतका के मायके वालों ने इसे दहेज के लिए हत्या करार दिया है और ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। घटना के तुरंत बाद ससुराल पक्ष के सभी सदस्य घर छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।


मृतका की पहचान 22 वर्षीय प्रीतम कुमारी, पत्नी विक्कु महतो, निवासी सहुरिया वार्ड-15, के रूप में हुई है। प्रीतम का मायका कनरिया थाना क्षेत्र में पड़ता है। परिवार वालो का कहना है कि तीन बहनों में सबसे बड़ी प्रीतम की शादी इसी साल अप्रैल 2024 में हिंदू रीति-रिवाज से बड़ी धूमधाम के साथ हुई थी। परिजनों ने शादी में लगभग 5 लाख रुपये खर्च किए थे।


वहीं, प्रीतम के पिता ने बताया कि शादी के दो महीने बाद दामाद विक्कु ने बाइक की मांग की थी। मजबूरी में उन्होंने ढाई कट्टा जमीन बेचकर 1 लाख 20 हजार रुपये दामाद को दिए। इसके बावजूद दामाद और ससुराल वाले लगातार 35 हजार रुपये अतिरिक्त की मांग कर दबाव बना रहे थे।


मृतिका के पिता का कहना है कि पैसे देने में देरी होने पर रविवार को उनकी बेटी को ससुराल वालों ने गले में फांसी लगाकर मार डाला। उन्होंने कहा कि घटना की जानकारी गांव में ही रहने वाले अन्य रिश्तेदारों से मिली।


प्रीतम की मौत के बाद मामले को दबाने की कोशिश भी हुई। मृतका के पिता ने बताया कि ससुराल पक्ष के रिश्तेदारों ने देर रात 4 लाख रुपये देकर समझौता करने का प्रयास किया, लेकिन उन्होंने इसे ठुकराते हुए कहा कि वे कानूनी लड़ाई लड़ेंगे और दोषियों को सजा दिलाएंगे।


चिरैया थाना अध्यक्ष कुंदन कुमार ने बताया कि मामला संदिग्ध है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, जिसकी रिपोर्ट सोमवार सुबह आनी शुरू हो गई है। पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट के बाद ही मौत का सही कारण स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल ससुराल पक्ष के फरार लोगों की तलाश में छापेमारी जारी है। घटना से पूरे इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है। परिजन न्याय की मांग कर रहे हैं, जबकि स्थानीय लोग इसे दहेज प्रथा की भयावह सच्चाई का एक और उदाहरण बता रहे हैं।