हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत
09-May-2020 07:42 AM
PATNA : पूर्व सांसद और लालू यादव के साले साधु यादव के घर से 80 लाख नगद और तीन किलो सोना की चोरी करने वाले शातिर पटना पुलिस के हत्थे चढ़ गये हैं। चोरी का समान रखने के शक में दीघा पुलिस की टीम ने शिवजीनगर इलाके के एक मकान में छापेमारी की तो सारा मामला खुल कर सामने आ गया।
दरअसल पटना में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं को लेकर पुलिस छानबीन में जुटी थी। इसी बीच खबर मिली कि चोर गिरोह का सरगना मोहन कुमार सभी अपराधियों को पनाह देता है। अपराधी चोरी के समान जैसे सोना-चांदी के आभूषण, नगदी आदि उसी के घऱ में छुपा कर रखते हैं। इस सूचना पर दीघा थानेदार मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में गुरुवार की देर रात मोहन के घर पर पुलिस ने छापा मारा।
पुलिस ने जब पूरे घर को खंगाला तो वहां से 350 ग्राम सोना, चांदी के आधा किलो आभूषण , ब्रांडेड कंपनी का म्यूजिक सिस्टम, छह घड़िया, एक हजार पांच सौ के पुराने नोट सहित अन्य समान मिले। इन सभी समान का बिल मांगा गया तो कोई जवाब नहीं दे पाया।
बता दें कि मोहन के घर संदिग्धों का आना-जाना लगा रहता था । बराबर उसके घर में युवक आते थे। इसकी खबर स्थानीय लोगों को भी थी। पुलिस यह पता लगा रही है कि किन-किन चोर गिरोहों से मोहन संपर्क रखता था। उसके मोबाइल का कॉल डिटेल रिकार्ड भी खंगाला जा रहा है। पटना पुलिस की छानबीन में अहम सुराग मिले तो पटना के बड़े चोर गैंग का खुलासा हो सकता है।
गौरतलब है कि पूर्व सांसद साधु यादव के फुलवारीशरीफ की मित्रमंडल कॉलोनी स्थित घर में 12 जून 2014 को चोरी की घटना हुई थी। बताया जाता है कि करीब तीन करोड़ की संपत्ति चोर ले गए थे।इस चोरी से भी चोरों का कनेक्शन जुड़ा है। हालांकि चोरी के उस मामले में पहले सामानों की बरामदगी की गयी थी।